‘नोटबंदी के बाद नशाबंदी की जरूरत’, सांसद हरसिमरत कौर ने केंद्र से की मांग
अवैध शराब की बिक्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई है, जिसके बाद पंजाब सरकार विपक्ष के निशाना पर है। शिरोमणी अकाली दल (SAD) सांसद हरसिमरत कौर बादल ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि पंजाब की सड़कों में नौजवान नशे की हालत में घूम रहे जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को टिप्पणी करनी पड़ी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैने सरकार से कहा कि आपने नोटबंदी की, जिसके बाद आज जरूरत नशाबंदी की है। वहीं सांसद हरसिमरत कौर ने नशे को नार्को आतंकवाद बताते हुए एख गंभीर मुद्दा बताया।