लालू यादव का बड़ा बयान, बोले- PFI से भी बदतर संगठन है RSS, सबसे पहले इसे बैन करिए
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामाकंन पर्चा दाखिल किए जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पीएफआई के बैन किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। लालू यादव ने कहा कि PFI पर जांच हो रही है। PFI की तरह जितने भी संगठन हैं सभी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए जिसमें RSS भी शामिल है। सभी पर प्रतिबंध लगाया जाए.... सबसे पहले RSS को बैन करिए, ये उससे भी बदतर संगठन है। लालू ने कहा कि ऐसा नहीं हो कि ये फीलिंग जाए कि केवल मुस्लिम संगठनों पर एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी आरएसएस को बैन किया गया था।