डूंगरपुर. सस्ता सोना देने के नाम पर १४ लाख ३२ हजार रुपए हड़पने पर तीन जनों के खिलाफ मामला सागवाड़ा थाने मं दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि बजरंग कॉलोनी सागवाड़ा निवासी दिनेश पुत्र बाबुलाल गुप्ता ने जयपुर के महादेव नगर निवासी रणजीत ङ्क्षसह पुत्र हनुमानचन्द, अनिल, नागपुर निवासी वृषभ पुत्र रमेश राव एवं जयपुर के सांगानेर रोड श्यामनगर निवासी पवन उर्फ विकास पुत्र बनवारीलाल भील के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि आरोपी रणजीत ङ्क्षसह दिनेश का बचपन का मित्र है। दिनेश इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का कार्य करना चाहता था, जिसके लिए इम्पोर्ट एक्सपोर्ट लाइसेंन्स बनवाना था। रणजीत से इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का लाइसेन्स बनवाने बात हुई। रणजीत ङ्क्षसह ने अहमदाबाद कस्टम में ललित प्रसाद कमीश्नर है तथा उनका साला अनिल को दोस्त बता मिलवाने को कहा। 12 अप्रेल को अनिल का फोन आया तथा जयपुर आकर मिलने को कहा। दिनेश १५ अप्रेल को जयपुर गया। अनिल से 200 फीट बायपास के पास जयपुर में मिला। जहां अनिल ने बताया कि उसके कमिश्नर जियाजी है उनके पास सेङ्क्षटग से निकला हुआ करीब 12 किलोग्राम सोने के बिस्कीट पडे हुए हैं, जो मार्केट से 15 से 20 फीसदी कम रेट पर बेचने हैं। दिनेश के मना करने पर लालच में फंसा दिया। दिनेश ने बताया कि उसके पास दस-बारह लाख रुपए ही हैं। इसमें एक किलो सोना नहीं आएगा। अनिल ने 17 अप्रेल को कॉल कर दिनेश को अहमदाबाद पहुंचने की जानकारी दी। अनिल ने उसके व नागपुर से आने वाले अन्य लोगों के लिए एयर टिकिट के लिए 46,200 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। अहमदाबाद में दिनेश, अनिल व नागपुरवाली पार्टी मिलने पर अनिल ने बताया कि दोनों मिलकर 60 लाख की व्यवस्था करो, तो एक किलो सोने के बिस्क्टि दे दूंगा। दिनेश ने अहमदाबाद रहते सागवाड़ा में दस लाख रुपए की व्यवस्था की। सोनु नाम का व्यक्ति 22 अप्रैल को सागवाड़ा महिपाल स्कूल मैदान के पीछे पहुंचा। यहां पर दिनेश की पत्नी सुमन ने 10 लाख रुपए नगद दिए। दिनेश ने अनिल को 3,86,000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। दिनेश ने अनिल को अलग-अलग लोगों के जरीये 14,32,000 रुपए दिए। अनिल ने 25 अप्रेल सुबह नौ बजे अहमदाबाद में कालुपुर रेल्वे स्टेशन के पास सोना देने की बात कही थी। दिनेश ने 25 अप्रेल को अनिल को काल किए। पर, उसका मोबाईल बंद आ रहा है। अब सम्पर्क नहीं हो
रहा है।