26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
कोस्टल हाइवे के किनारे लगाए जाएंगे 7.63 लाख पौधे
Play video

कोस्टल हाइवे के किनारे लगाए जाएंगे 7.63 लाख पौधे

गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की मौजूदगी में वन विभाग और मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के बीच एमओयू किया गया। इसके तहत कोस्टल हाइवे के किनारे 7.63 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

Google source verification

कच्छ-सौराष्ट्र सहित सभी जिलों में स़ड़कों के किनारे, कोस्टल हाईवे के दोनों ओर तथा अन्य खाली स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की ओर से राज्य में ग्रीन कवर बढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए आह्वान के चलते यह कदम उठाया जा रहा है। इसके मद्देनजर वन विभाग लोक भागीदारी से लगभग 7.63 लाख पौधे लगाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री मुलू भाई बेरा तथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री मुकेश पटेल की उपस्थिति में वन विभाग ने बुधवार को गांधीनगर में मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित सद्भावना वृद्धाश्रम संस्था के साथ इस पौधारोपण को लेकर एमओयू किया। राज्य में ट्री कवर बढ़ाने के लिए हरित वन पथ योजना लागू की गई है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एम के दास, प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ ए पी सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक आर के सुगुर, मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट-सद्भावना वृद्धाश्रम के विजय डोबरिया तथा मितल खेताणी उपस्थित रहे।.