
उत्कृष्ट कार्य करने वालों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का किया सम्मान, मेधावियों को भी सराहा, आमजन में दिखा उत्साह
78वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह कुशलबाग मैदान में आयोजित किया गया। जहां शहर का जनमानस भारतीय स्वाधीनता का गौरवशाली क्षण का हिस्सा बनने के लिए एकत्रित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त डॉ . नीरज के पवन ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद परेड से मुख्य अतिथि को सलामी दी। समरोह में बतौर अतिथि जिला कलक्टर डॉ . इंद्रजीत यादव, आईजी एस. परिमला, एसपी हर्षवद्र्धन अगरवाला, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, मेवाड़ भील कोर, सिविन पुलिस, होम गाड्र्स के सिपाहियों ने सलामी दी। जिनके पीछे न्यू लुक गल्र्स कॉलेज, नूजन स्कूल, न्यू लुक स्कूल, भरती विद्या भवन, लियो इंटरनेशनल स्कूल के एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट्स- गाइड ने भी परेड में हिस्सा लिया। बैंड प्रदर्शन में राजस्थान पुलिस के 12 सदस्यों ने पारंपरिक राजस्थानी धुन, चंद्रपोल गेट विद्यालय के 20 सदस्यों ने श्रीकृष्ण धुन सहित अन्य कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रदर्शन किया। बैंड प्रदर्शन के बाद एसडीएम अभिषेक गोयल ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया।
लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
समारोह में लोकतंत्र के 6 सेनानियों का सम्मान किया गया। जिनके आश्रितों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इसमें नगारवाड़ा के स्व. श्रीपतिराय दवे की पत्नी मीनाक्षी दवे, ठीकरिया के स्व. केशवचंद्र जैन की पत्नी मालती देवी, काकनवानी कुशलगढ़ के स्व. हीरा भाई मीणा की पत्नी हजारी बाई मुनिया, नई आबादी के स्व. रुघुवीर सिंह झाला की पत्नी अन्नमा के. सी, भोजापालिया के स्व. राधालाल उर्फ राधेलाल की पत्नी मालती देवी और गलापाड़ा कुशलगढ़ के स्व. जिथींग डामोर की पत्नी रेशम डामोर को अतिथियों ने ेसम्मानित किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया प्रशस्ति पत्र
स्वतंत्रता दिवस के इस जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 व्याक्तियों एवं संस्थानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
18 विद्यालयों के 500 विद्यार्थियों ने किया सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन
समारोह में नगर के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के तकबरीन 500 विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी शम्मेफरोजा बातुल अंजुम के तत्वावधान में प्रस्तुत किया गया। इसमें मार्गदर्शन बापूलाल माली, भारतेंदु शर्मा ने दिया। संचालन लोकेश पंड्या और नीता शर्मा ने किया। जब कि सहयोग प्रवीण भावसार, कामाक्षी कोठारी, शीला त्रिवेदी, नीता भट्ट एवं अन्य कई शिक्षकों ने किया।
नगर परिषद में किया ध्वजारोहण
नगर परिषद कार्यालय परिसर में सुबह साढ़े 8 बजे स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त एमएस शेख, उपसभापति, पार्षदगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
भाजपा पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यालय में फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के तहत भाजपा के नए एवं पुराने पार्टी कार्यालय में ध्वजा रोहण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे नए भाजपा कार्यालय बांसवाड़ा तत्पश्चात 8:15 पर पुराना भाजपा कार्यालय कुशलबाग मैदान के पास पर जिला अध्यक्ष लाभ चंद पटेल ने ध्वजारोहण किया। पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया और भवानी जी जोशी सहित भाजपा परिवार के सदस्यों ने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर पूर्वमंत्री धनसिंह रावत, महावीर वोरा, मनोज सिंह चौहान, हकरु मईड़ा, बलवीर रावत, राजेश कटारा, धीरजमल गणावा, मनोहर त्रिवेदी, मनोहर पटेल और भगवतपुरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने फहराया तिरंगा
कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसके तहत सुबह 11 बजे पार्टी जिला अध्यक्ष रमेश पंड्या ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री लता निनामा, कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, सेवादल जिलाध्यक्ष साजिद नायक, पार्षद मुकेश जोशी, देवबाला राठौड़, चंदा डामोर, कमरु निशा, जगत ङ्क्षसह चेलावत, कृष्ण कांत भट्ट, और भारत दोसी सहित कई लोग उपस्थित रहे।