No video available
चौमूं.
शहर सहित गांव-ढाणियों में असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा पर जगह-जगह रावण के पुतलों का दहन होगा। यहां चौमूं में रामलीला मंडल की ओर से भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी और इसके बाद 51 फीट के रावण पुतले का दहन होगा। नगरपरिषद की ओर से रेलवे स्टेशन स्थिति खेल मैदान में आयोजित होने वाले दहन कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को प्रशासन तैयारी में जुटा रहा।
एसीपी अशोक चौहान, थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा व नगर परिषद आयुक्त सूर्यकांत शर्मा ने रावण दहन स्थल का सुरक्षा व्यवस्था के तहत जायजा लिया। नगर परिषद के आयुक्त शर्मा ने बताया कि खेल मैदान में रात 8 बजे रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन होगा। यहां रावण के 51 फीट, मेघनाद और कुंभकरण के 25-25 फीट के पुतलों का दहन किया जाएगा। नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक जयकिशन सैनी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेड्स लगाने का काम जारी है। महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की है। विशेष रोशनी की जा रही है। चौपड स्थित जानकीनाथ मंदिर रामलीला मंचन स्थल से शाम 5 बजे श्रीराम की शोभायात्रा रावण दहन स्थल पर पहुंचेगी, जहां पर रामलीला का मंचन होगा। पुतलों के दहन के दौरान विशेष आतिशबाजी होगी।