10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

खजराना गणेश मंदिर में रेकॉर्ड 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

– बिजासन, रणजीत हनुमान, अन्नपूर्णा सहित मंदिरों में सुबह से देर रात तक लगी रही कतारें इंदौर. साल के पहले दिन की शुरुआत प्रभु दर्शन से करने को आतुर लाखों लोग मंदिर पहुंचे। सुबह से लेकर देर रात तक दर्शन के लिए कतारें लगी रहीं। सबसे ज्यादा भीड़ खजराना गणेश मंदिर पर रही। देर रात […]

Google source verification

– बिजासन, रणजीत हनुमान, अन्नपूर्णा सहित मंदिरों में सुबह से देर रात तक लगी रही कतारें

इंदौर. साल के पहले दिन की शुरुआत प्रभु दर्शन से करने को आतुर लाखों लोग मंदिर पहुंचे। सुबह से लेकर देर रात तक दर्शन के लिए कतारें लगी रहीं। सबसे ज्यादा भीड़ खजराना गणेश मंदिर पर रही। देर रात 12 बजे तक करीब 6 लाख लोगों ने गणेशजी के दर्शन किए। भीड़ ज्यादा होने पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मंदिर पहुंचे और व्यवस्थाएं देखीं। इसी तरह बिजासन, अन्नपूर्णा, बड़ा गणपति, रणजीत हनुमान, पितृ पर्वत पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

अन्नपूर्णा मंदिर : डेढ़ लाख भक्त दर्शन करने पहुंचे

नए साल के पहले दिन अन्नपूर्णा मंदिर में करीब डेढ़ लाख लोग माताजी के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के सुबह 5 बजे पट खोले गए और करीब 6 बजे से भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी। बेरिकेडिंग कर दर्शन की व्यवस्था की गई। 11 पंडितों ने मां का अभिषेक, सहस्त्रार्चन किया।

बड़ा गणपति : बड़ी संख्या में किए दर्शन

प्राचीन बड़ा गणपति मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचे। सुबह से लेकर देर रात तक लोग आते रहे।