14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
स्कूल में चलते-चलते गिरा दसवीं का छात्र और हो गई मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Play video

स्कूल में चलते-चलते गिरा दसवीं का छात्र और हो गई मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

बांदीकुई. शहर के बसवा रोड स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार सुबह एक छात्र चलते-चलते अचानक बेसुध होकर गिर गया। तत्काल छात्र को बांदीकुई उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे देखकर हर कोई हतप्रभ है। पंडितपुरा निवासी दसवीं कक्षा का छात्र […]

Google source verification

बांदीकुई. शहर के बसवा रोड स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार सुबह एक छात्र चलते-चलते अचानक बेसुध होकर गिर गया। तत्काल छात्र को बांदीकुई उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे देखकर हर कोई हतप्रभ है।

पंडितपुरा निवासी दसवीं कक्षा का छात्र यतेन्द्र उपाध्याय सुबह करीब 6 बजकर 49 मिनट पर स्कूल के कक्षा-कक्ष में जाते समय अचानक गैलेरी में गिर गया। स्कूल स्टाफ ने तुरंत विद्यार्थी को संभाला तो वह बेहोशी की हालात में था। परिजनों को सूचना देकर छात्र को अस्पताल ले जाया गया।

छात्र के अचानक अचेत होने की घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। छात्र करीब 6 बजकर 45 मिनट पर स्कूल पहुंचा था और बरामदे में होते हुए अपना बैग लेकर कक्ष में जा रहा था। तभी 6 बजकर 49 मिनट पर वह अचेत होकर गिर गया। पुलिस ने बताया कि सूचना पर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। इस पर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। बांदीकुई अस्पताल के डॉ. पवन जारवाल ने बताया कि सुबह छात्र को अस्पताल में लाया गया। इस दौरान उसकी धड़कनें बंद थी। उसे सीपीआर दी गई, लेकिन छात्र के शरीर में कोई हरकत नहीं आई। ऐसे में उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार छात्र के परिजनों ने बताया कि उसका दो साल पूर्व जेके लोन अस्पताल में इलाज चला था। कई दिनों तक भर्ती रहा था। उस समय चिकित्सकों ने हृदय से संबंधित बीमारी होने की बात कही थी। पोस्टमार्टम कराने पर मौत का सही कारण सामने आता, लेकिन फिर भी साइलेंट अटैक हो सकता है।

एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

छात्र यतेन्द्र उपाध्याय का एक दिन पूर्व ही जन्मदिन था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों ने उसका 16वां जन्मदिन उत्साह से मनाया था। अगले दिन बेटे की मौत का समाचार मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन बेसुध होकर विलाप करते रहे।