24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
मोटरसाइकिल चोरी के संदेह पर युवक से मारपीट, पेड़ पर लटकाया उल्टा
Play video

मोटरसाइकिल चोरी के संदेह पर युवक से मारपीट, पेड़ पर लटकाया उल्टा

बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के मघा की ढाणी (खारवा) में बाइक चोरी का शक होने के बाद एक दलित युवक को पेड़ पर उल्टा लटका मारपीट की। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मारपीट में शामिल दो लोगों को दस्तयाब किया जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Google source verification

गुड़ामालानी थाना के मघा की ढाणी (खारवा) निवासी श्रवणकुमार पुत्र गंगदाराम मेघवाल के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ । मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज किया। मामले में शामिल आरोपी इशराराम, भलाराम पुत्र अचलाराम निवासी मघा की ढाणी (खारवा) को दस्तयाब किया। आरोपी पीडि़त युवक के पड़ोसी है।

मारपीट का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर मारपीट की वारदात से जुड़े फोटो व एक 53 सैकेंड का वीडियो है। दो फोटो भी शामिल है। वीडियो में कुछ लोग श्रवण को एक रस्सी से पैर बांध कर मारपीट कर रहे हैं। युवक वीडियो में जोर-जोर से चिल्ला रहा है। मारपीट के बाद युवक को पेड़ पर उल्टा लटका देते हैं। पीडि़त युवक श्रवण गत दिनों चौहटन के सुईयां मेले में चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया था, जिसके बाद न्यायालय से जमानत मिलने पर बाहर आया है।