
26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद जुलूस आबकारी चौराहे से होगा शुरू, पुलिस ने यातायात व्यवस्था की। जुलूस के दौरान मुख्य मार्ग निषेध, भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन बिंदु तय।
रतलाम। शहर में ईद-ए-मिलाद पर्व परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस सुबह 8 बजे आबकारी चौराहे से शुरू होगा।
जुलूस आबकारी चौराहा से हरदेवलाला पिपली, तोपखाना, गणेश देवरी, डालू मोदी बाजार, गणेश मंदिर, महलवाड़ा, सूरजपोल, मोचीपुरा, हाथीखाना, मेहंदीकुईं बालाजी, छत्रीपुल, स्टेशन रोड थाना, दो-बत्ती चौराहा, न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, शहर सराय, शहीद चौक होते हुए वापस आबकारी चौराहे पर समाप्त होगा।
ऐसी रहेगी व्यवस्था
आम जनता की सुविधा के लिए रतलाम यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था, नो-व्हीकल ज़ोन और डायवर्जन योजना तैयार की है। जुलूस मार्ग के दौरान कई रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और मार्ग डायवर्ट किए जाएंगे। इनमें सैलाना बस स्टैंड से नाहरपुरा/शहीद चौक, बाजना बस स्टैंड से हाट की चौकी/आबकारी चौराहा, नवकार नमकीन से तोपखाना, चांदनी चौक से तोपखाना, घास बाजार से डालू मोदी, नहारपुरा तिराहा से डालू मोदी, नगर निगम तिराहा से महलवाड़ा, चार चक्की चौराहा से शेरानीपुरा, हाथीखाना से मोचीपुरा, प्रतापनगर ब्रिज से शेरानीपुरा, एलएमएल तिराहा से शेरानीपुरा/अदालत तिराहा, मेहंदीकुईं बालाजी मंदिर से अदालत तिराहा, घोड़ा चौराहा से स्टेशन रोड थाना, सैलाना बस स्टैंड से दो-बत्ती चौराहा, लोकेन्द्र टॉकीज से दो-बत्ती चौराहा और आरोग्यम से लोकेन्द्र टॉकीज की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के मार्ग डायवर्ट किए जाएंगे। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
जुलूस के दौरान मुख्य मार्ग निषेध, भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन बिंदु तय
आगामी ईद-ए-मिलाद जुलूस के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने शहर की आम जनता से सहयोग की अपील की है। जुलूस के दौरान कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा और कुछ मार्गों को परिवर्तित किया गया है। सैलाना बस स्टैंड से लोकेन्द्र टॉकीज की ओर तथा सैलाना बस स्टैंड से शहर शराय की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। नवकार नमकीन से हाट की चौकी, आबकारी चौराहा तक, शहर शराय से शहीद चौक व आबकारी चौराहा तक।
भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन बिंदु तय
हरदेवलाला पिपली से आबकारी चौराहा तक और दो बत्ती चौराहा से न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, शहर शराय तक वाहनों का प्रवेश निषेध क्षेत्र रहेगा। भारी वाहनों के लिए बंजली तिराहा से अल्कापुरी, राम मंदिर की ओर, बरोट माता मंदिर से वन विभाग, बाजना बस स्टैंड की ओर, प्रतापनगर ब्रिज से दो बत्ती चौराहा की ओर और चमारिया नाका की ओर मार्ग परिवर्तन बिंदु निर्धारित किए गए हैं। यह यातायात मार्ग परिवर्तन ईद-ए-मिलाद जुलूस निकलने के दौरान लागू रहेगा।
Updated on:
24 Aug 2026 10:19 pm
Published on:
24 Aug 2026 10:00 pm
