23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम के 70 हजार बिजली उपभोक्ताओं को लाभ

स्मार्ट मीटर से सौर ऊर्जा खपत पर 20 करोड़ की मासिक छूट, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी के पौने चौदह लाख उपभोक्ताओं को टीओडी छूट, इंदौर में बड़ी राहत।
2 min read
Google source verification
Dhamtari smart meter

स्मार्ट मीटर में ऑनलाइन कट रही बिजली (Photo Patrika)

रतलाम। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ओर से प्राथमिकता से लगाए गए स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अवधि सुबह 9 से शाम 5 में बिजली खपत पर मासिक 20 करोड़ रुपए से अधिक की छूट मिल रही है। इन मीटरों से दिन की खपत की पृथक गणना कर 'टाइम ऑफ द डे' टीओडी छूट दी जा रही है।

ऊर्जा प्रभार में मिलने वाली 20 प्रतिशत की यह रियायत करीब पौने चौदह लाख उपभोक्ताओं को नियमानुसार प्रदान की जा रही है। इस छूट से अकेले इंदौर शहर के उपभोक्ताओं को मासिक 9 से 10 करोड़ रुपए की रियायत मिल रही है। रतलाम और जावरा शहर के भी 70 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को यह लाभ दिया जा रहा है।

रतलाम में लगे 95 प्रतिशत स्मार्ट मीटर
कंपनी क्षेत्र के नागदा, झाबुआ, महू, खरगोन और थांदला को पूर्ण स्मार्ट मीटरीकृत घोषित किया गया है। रतलाम शहर में करीब 95 प्रतिशत तथा इंदौर महानगरीय क्षेत्र में लगभग 85 प्रतिशत स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। कंपनी स्तर पर कुल 16 लाख 50 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। शासन द्वारा यह छूट अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को दिन में कार्य करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की मंशा से दी जा रही है।

12 राज्यों के 60 अधिकारियों को स्मार्ट मीटरिंग की जानकारी
कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी ने सबसे पहले स्मार्ट मीटर कार्य शुरू किया और इसके श्रेष्ठ क्रियान्वयन के साथ ज्ञान साझा करने का कार्य भी प्रभावी ढंग से किया है। वर्ष 2025-26 के दौरान पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन द्वारा आईआईएम इंदौर के माध्यम से 12 राज्यों के 60 अधिकारियों को स्मार्ट मीटरिंग की जानकारी दी गई।

बिजली कंपनी में 125 नए कार्यालय सहायक नियुक्त
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने राज्य शासन के प्राथमिकता वाले भर्ती अभियान के अंतर्गत 125 कार्यालय सहायक श्रेणी-3 को नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान ने बताया कि इंदौर क्षेत्र में 63 युवाओं को और रतलाम सहित उज्जैन, मंदसौर, नीमच, आगर जिलों में 62 युवाओं को कार्यालय सहायक श्रेणी-3 के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह नियुक्तियां राज्य शासन की रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम का हिस्सा हैं। इन नियुक्तियों से कंपनी के विभिन्न कार्यालयों में कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इनमें से लगभग 90 युवाओं ने इन पदों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शेष युवा भी शीघ्र ही पदभार संभालेंगे और कंपनी को अपनी सेवाएं देंगे।