24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम कलेक्टर-एसपी ने इस मंदिर में पूजे महादेव

अमृतसागर तालाब से पुष्प सज्जित पालकी में निकले गढक़ैलाश महादेव, कलेक्टर-एसपी ने उठाई पालकी, श्रद्धालुओं ने जयकारों संग अनूठा स्वागत चली तोप, बरसे फूल, चहुंओर हर-हर बम-बम। मुक्तेश्वर महादेव की भी निकाली शाही सवारी
2 min read
Google source verification
Garh-Kailash Mahadev in Ratlam

अमृतसागर तालाब से पुष्प सज्जित पालकी में निकले गढक़ैलाश महादेव, कलेक्टर-एसपी ने उठाई पालकी, श्रद्धालुओं ने जयकारों संग अनूठा स्वागत चली तोप, बरसे फूल, चहुंओर हर-हर बम-बम। Ÿमुक्तेश्वर महादेव की भी निकाली शाही सवारी

रतलाम. सावन माह का अंतिम सोमवार महादेव के नाम रहा। अमृत सागर तालाब के पास स्थित है। यह लगभग 400 साल पुराना ऐतिहासिक मंदिर है, जहां सावन के महीने में विशेष धार्मिक आयोजन और आरती होती हैं। ब्रह्ममुहूर्त से देर शाम तक शिवालयों में 'हर-हर बम-बम' के जयकारे गूंजते रहे। अमृतसागर तालाब से गढकैलाश-मुक्तेश्वर महादेव की शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। पुष्पों से सज्जित पालकी में विराजमान होकर महादेव शहरवासियों का हाल जानने निकले। इसके पूर्व मंदिर पहुंचे कलेक्टर अजय कटेसरिया और एसपी अमित कुमार ने सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर महादेव की पालकी उठाई।

रास्ते भर श्रद्धालु हाथों में पूजा की थाली और पुष्पों की टोकरी लिए महादेव का पूजन वंदन करने को आतुर नजर आए। जगह-जगह पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और भंडारा प्रसादी से शाही सवारी में शामिल श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया। यह आयोजन सावन के अंतिम सोमवार पर शहर की भक्ति और आस्था का अपूर्व संगम बना।

कलेक्टर-एसपी ने उठाई महादेव की पालकी
शाही सवारी में आगे-आगे धर्म ध्वजा थामें भक्त अश्व पर सवार चल रहे थे। पीछे डीजे पर गूंजते शिव गीतों के संग मातृशक्ति और भक्त शिवगण बन अनेक रूपों ने नृत्य कर शिवभक्ति में झूमते आकर्षण का केंद्र रहे। पीछे गढक़ैलाश का पालकी को भक्त कंधे में उठाए चल रहे थे, साथ ही श्रीगढक़ैलाश सेवा समिति ट्रस्ट की वीर हनुमान द्वारा मेघनाथ के रथ पर शिला से प्रहार एवं समुद्र मंथन की झांकी लुभा रही थी। पैलेस रोड श्रीराम मंदिर परिसर स्थित सोमनाथ महादेव का अमरदीप युवा मंच के सदस्यों ने अभिषेक कर शाम को तिरूपति बालाजी स्वरूप में शृंगार किया। श्रावण मास की पूर्णाहुति रक्षाबंधन के अगले दिन 29 अगस्त की जाएगी। इस दिन हवन आहुति आरती के बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा।

नंदगिरी मुक्तेश्वर महादेव की सवारी
कोटावाला बाग बोहरा बाखल से निकाली गई नंगिरी मुक्तेश्वर महादेव की सवारी के साथ निकली समुद्र
शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु नाभी में खिले कमल पर ब्रह्मा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महादेव की सवारी में सहस्त्रधारा अभिषेक मनमोहक रहा, भक्त रास्ते भर पूजन वंदन करते हुए दर्शन करते नजर आए।

महादेव का पंचामृत-जलाभिषेक
ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सावन मास में रुद्राष्टाध्याई के माध्यम से भगवान शिव का विभिन्न विभिन्न पदार्थों से अभिषेक किया। मंदिर में स्थित शिवलिंग पर अंतिम सोमवार की सुबह जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक के दौरान पंडित राजेंद्र उपाध्याय ने श्रद्धालुजनों को धर्म ज्ञान दिया। इस अवसर पर पंडित रवि मेहता, पंडित शुभ पाठक, प्रकाशचंद्र व्यास, उषा भार्गव, सुनील राठौर, दिनेश परमार, एसके मेहता, अशोक सोमानी सहित श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

कालिका माता से केदारेश्वर तक पदयात्रा
सावन के अंतिम सोमवार कालिका माता मंदिर से केदारेश्वर महादेव मंदिर तक प्रकाश सांवरिया ग्रुप की ओर से धूमधाम से पदयात्रा निकाली गई। राधाकृष्ण नृत्य, शिव रूप में भक्त और गण के साथ ढोलवादक आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा की शुरुआत में संत आनंदगिरी अडवानिया सहित अनेक संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिनका शहर में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भक्तों ने पैदल केदारेश्वर पहुंचकर महादेव का दर्शन वंदन कर अभिषेक कर देश में शांति सौहार्द की प्रार्थना की।

शहर से निकली अनेक कावड़ यात्रा
शहर से कावड़ यात्रा केदारेश्वर, बिलपांक विरूपाक्ष महादेव, धराड़ महाकाल तक निकाली गई। शनी गली सोमनाथ महादेव मंदिर से शीतला माता मित्र मंडल पुरोहितजी का वास की कावड़़ यात्रा बिलेश्वर महादेव मंदिर बिलपांक तक निकाली गई। राधाकृष्ण नवयुवक मंडल नयागांव से चतुर्थ वर्ष में कावड़ यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से केदारेश्वर पहुंची।