26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बोले, दुनिया की कोई भी ताकत संविधान को समाप्त नहीं कर सकती
Play video

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बोले, दुनिया की कोई भी ताकत संविधान को समाप्त नहीं कर सकती

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को भीलवाड़ा प्रवास पर रहे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सर्किट हाउस में मीडिया से बात की। आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित करने पर देश में विरोध के सवाल पर देवनानी ने कहा कि आपात काल लगा यह सत्य है। इस दौरान लोकतंत्र का गला घोंटा गया, जो व्यवस्था थी, उसे समाप्त किया गया। यह सबके सामने है। अब इसे स्वीकार ना करना, यह प्रत्येक की स्वतंत्रता है। मैं समझाता हूं कि इसका सत्ता पक्ष ने सोच समझ कर ही निर्णय किया होगा। विपक्ष ने भी कहा है कि संविधान का उल्लंघन हुआ है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। तो यह एक दूसरे को उत्तर है।

Google source verification

भीलवाड़ा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को भीलवाड़ा प्रवास पर रहे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सर्किट हाउस में मीडिया से बात की।

आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित करने पर देश में विरोध के सवाल पर देवनानी ने कहा कि आपात काल लगा यह सत्य है। इस दौरान लोकतंत्र का गला घोंटा गया, जो व्यवस्था थी, उसे समाप्त किया गया। यह सबके सामने है। अब इसे स्वीकार ना करना, यह प्रत्येक की स्वतंत्रता है। मैं समझाता हूं कि इसका सत्ता पक्ष ने सोच समझ कर ही निर्णय किया होगा। विपक्ष ने भी कहा है कि संविधान का उल्लंघन हुआ है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। तो यह एक दूसरे को उत्तर है।

देवनानी ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत संविधान को समाप्त नहीं कर सकती है। बाबा साहेब अम्बेडकर एवं अन्य लोगों ने इस संविधान को बनाया है। सभी इसकी इज्जत करते है और सम्मान करते हैं। बाकी समयानुसार इसमें संशोधन हुआ है और आगे भी होते रहेंगे।