30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
बजरी दोहन पर रोक से पहले भीलवाड़ा में माफिया पर पुलिस की लगाम
Play video

बजरी दोहन पर रोक से पहले भीलवाड़ा में माफिया पर पुलिस की लगाम

प्रदेश में नदी से बजरी निकालने पर एक जुलाई से दो माह की रोक के एनजीटी के आदेश की पालना में सोमवार को नदी क्षेत्र की थाना पुलिस की टीमों ने बजरी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सदर व मंगरोप पुलिस ने नदी क्षेत्र में बजरी का अवैध दोहन कर रहे मशीनरी के साथ 14 वाहन जब्त कर 14 लोग गिरफ्तार किए।

Google source verification

भीलवाड़ा। प्रदेश में नदी से बजरी निकालने पर एक जुलाई से दो माह की रोक के एनजीटी के आदेश की पालना में सोमवार को नदी क्षेत्र की थाना पुलिस की टीमों ने बजरी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सदर व मंगरोप पुलिस ने नदी क्षेत्र में बजरी का अवैध दोहन कर रहे मशीनरी के साथ 14 वाहन जब्त कर 14 लोग गिरफ्तार किए।

सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया कि सरहद आकोला व कोठारी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी का दोहन करने पर थाना पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 12 ट्रैक्टर ट्रॉली, पांच जेसीबी को जब्त किया। मौके पर 14 जनों को गिरफ्तार किया गया। 

इसी प्रकार मंगरोप थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि बनास नदी क्षेत्र से बजरी भर कर दो डम्पर नजर आने पर पीछा किया। इस पर उसमें सवार लोग बजरी को महेशपुरा के निकट खाली करके भाग गए। दोनों डम्परों को जब्त कर लिया गया।