16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
भीलवाड़ा: घर में मृत मिले पति-पत्नी, सामूहिक खुदकुशी की आशंका
Play video

भीलवाड़ा: घर में मृत मिले पति-पत्नी, सामूहिक खुदकुशी की आशंका

भीलवाड़ा। शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर कॉलोनी में दंपती की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर में ही पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला जबकि पत्नी कमरे में ही मृत पाई गई है। उसकी मौत के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।

Google source verification

भीलवाड़ा। शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर कॉलोनी में दंपती की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर में ही पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला जबकि पत्नी कमरे में ही मृत पाई गई है। उसकी मौत के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।जानकारी के अनुसार पटेल नगर में याशिका हॉस्पिटल के निकट रहने वाले गोपाल सिंह राणावत सोमवार सुबह अपने ही मकान में फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में मिले जबकि पत्नी सफायर कंवर घर में मृत मिली। इस बात की जानकारी मिलने पर लोगों ने राणावत को फंदे से उतारा, जबकि पत्नी घर के कमरे में मृत पड़ी हुई थी, जिसकी मौत का कारण फिलहाल सदमा माना जा रहा है। हालाकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस का कहना है की मृतक के चार बेटे थे। इनमें से एक बेटा और पोते की 10 माह पहले गुजरात में नहर में डूबने से मौत हो गई थी। जबकि दो बेटे मध्यप्रदेश गए हुए हैं और एक अरिहंत विहार में रहता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।घटना की जानकारी मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।