1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा पत्रिका जनमंच छाया, कैलाश सोनी टीम ने दिखाई समाधान की राह

राजस्थान पत्रिका के जनमंच कार्यक्रम के दौरान आमजन से जुड़ी बिजली, पानी, सड़क, सफाई, गड्ढे आदि समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवाने के प्रयास हुए हैं। समाज सेवी कैलाश सोनी के नेतृत्व में उनकी टीम सदस्यों ने भी जन मंच के माध्यम से शहर की विभिन्न समस्याओं का समाधान मौके पर जाकर कराया है।

Google source verification

भीलवाड़ा

image

Narendra Kumar Verma

image

bhilwara patrika janmunch karykarm

Sep 18, 2025

भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रिका के जनमंच कार्यक्रम के दौरान आमजन से जुड़ी बिजली, पानी, सड़क, सफाई, गड्ढे आदि समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवाने के प्रयास हुए हैं। इसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई है। समाज सेवी कैलाश सोनी के नेतृत्व में उनकी टीम सदस्यों ने भी जन मंच के माध्यम से शहर की विभिन्न समस्याओं का समाधान मौके पर जाकर कराया है।  

इनमेें मुख्यत: .भीलवाड़ा शहर के चित्तौड़ रोड पर बने ओवर ब्रिज से उतरते ही चंबल के बड़े-बड़े लोहे के पाइप मुख्य सड़क के पास पड़े थे, इसकी वजह से उसे स्थान पर भयंकर कीचड़ गंदगी कचरा फैला हुआ था, जिससे बहुत बदबू आ रही थी, इस कारण आस पड़ोस में रहना दूभर हो गया था, चंबल के ठेकेदार को बुलाकर लोहे के पाइप को मुख्य सड़क से 30 फीट पीछे रखवाया।

इसी प्रकार आजाद नगर में महाप्रज्ञ सर्कल के पास पानी की पाइपलाइन नाले में से होकर गुजर रही थी, जो फूटी हुई होने के कारण नल का गंदा पानी पाइप लाइन में जाकर नलों में गंदा बदबूदार पानी आ रहा था, मौके पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया ।

पटेल नगर 200 फीट रोड पर शक्ति नगर कॉलोनी के सामने जानलेवा भयंकर बड़े-बड़े खड्डे हो रहे थे, कई व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो चुके थे जिसकी वजह से मोहल्ले वासियों ने बांस की बल्ली लगाकर रास्ता बंद करना पड़ा था। मौके पर जाकर पेच वर्क करवाया, आम जनता को राहत दिलाई। टीम सदस्य शिव प्रकाश चन्नाल , जय नारायण जोशी, दीपक चन्नाल का भी सहयोग रहा।