1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में ड्राई डे पर शराब बेचते गिरफ्तार हुआ सरकारी टीचर, बीयर और मदिरा की खेप भी जब्त

Udaipur Dry Day: राजस्थान में उदयपुर जिले के कोटड़ा और गोगुंदा क्षेत्र में महावीर जयंती के अवसर पर घोषित ड्राई डे के दौरान आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने अवैध शराब का भंडारण कर उसे ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में लगे एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Government Teacher Arrested in Udaipur for Selling Liquor on Dry Day Beer and Alcohol Stock Seized

सरकारी शिक्षक गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका)

Udaipur Dry Day Teacher Smuggling Liquor Arrested: कोटड़ा (उदयपुर): मांडवा थाना क्षेत्र के बिकरणी कस्बे में महावीर जयंती के अवसर पर घोषित ड्राई डे के दौरान गोगुंदा आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीयर व शराब का भंडारण कर बिक्री की तैयारी कर रहे सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया।

आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, आबकारी निरीक्षक शंभू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने गोगुंदा वृत्त क्षेत्र में सुलाव-कागवास रोड स्थित बिकरणी तिराहे पर रेड गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक छापर, थाना मांडवा निवासी अजित कुमार पुत्र वागा राम को गिरफ्तार किया। आरोपी शिक्षक वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय छापर में कार्यरत है।

मौके से बीयर एवं शराब की खेप भी जब्त की गई। देवला-बेकरिया क्षेत्र की मदिरा दुकान के आसपास ड्राई डे का फायदा उठाकर अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिक्री किए जाने की सूचना आबकारी विभाग को मिली थी।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान जमादार शंभू सिंह देवड़ा, सिपाही सुखराम, रामरूप, शेर सिंह एवं होमगार्ड लोकेश गवारिया का विशेष सहयोग रहा।

गोगुंदा में ड्राई-डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

महावीर जयंती के उपलक्ष्य में घोषित शुष्क दिवस (ड्राई डे) पर अवैध शराब की बिक्री और भंडारण को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। गोगुंदा आबकारी टीम ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार मामले दर्ज किए और करीब 15 पेटी बियर व मदिरा जब्त की।

छापेमारी और गिरफ्तारी

आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते और जिला आबकारी अधिकारी आदाराम दहिया के निर्देशन में चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत, गोगुंदा आबकारी इंस्पेक्टर शम्भू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने सुलवा-कागवास रोड और बिकरणी तिराहे पर रेड की। पुलिस ने मौके से आरोपी अजित कुमार (पुत्र वागा राम, निवासी छापर, मांडवा) को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

होटलों और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई

विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न होटलों पर भी दबिश दी, जहां अवैध रूप से शराब परोसी या बेची जा रही थी। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही होटल चलाने वाले मौके से फरार हो गए, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

चौखी ढाणी होटल: यहां से हरिपाल सिंह की होटल से शराब जब्त की, राज रजवाड़ी रेस्टोरेंट: यहां से भंवर सिंह की होटल से शराब जब्त की और होटल एनएच-27 वेज एंड नॉनवेज: यहां से पीयूष चौधरी की होटल से शराब जब्त की।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ड्राई-डे का फायदा उठाकर भारी मात्रा में शराब का अवैध भंडारण कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। इसी सूचना पर टीम ने त्वरित एक्शन लिया।

टीम में शामिल सदस्य

कार्रवाई में इंस्पेक्टर शंभू सिंह राठौड़ के साथ जमादार शंभू सिंह देवड़ा, सिपाही सुखराम, रामरूप, शेर सिंह और होमगार्ड लोकेश गवारिया का विशेष सहयोग रहा। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की रेड गश्त और निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।