1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाली तक पहुंची ईरान-इजरायल युद्ध की आंच, 15 किलो तेल के टिन पर करीब 200 रुपए बढ़े, चेक करें ताजा भाव

Iran-Israel War Impact: मध्य-पूर्व तनाव का असर अब किचन तक पहुंच गया है। उदयपुर में खाद्य तेलों के दाम तेजी से बढ़े हैं। 15 किलो टिन पर करीब 200 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है।

2 min read
Google source verification
Iran-Israel war impact hits kitchens edible oil prices surge 15kg tin up by 200 check latest rates

15 किलो तेल के टिन पर करीब 200 रुपए बढ़े (फोटो-एआई)

Iran-Israel War Impact: उदयपुर: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब आम आदमी की रसोई तक साफ दिखाई देने लगा है। खाद्य तेलों की कीमतों में अचानक आई तेजी ने घरों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।

सोयाबीन और पाम तेल की आपूर्ति घटने से बाजार में तेजी आई है। इसका सीधा असर सरसों और मूंगफली तेल के भाव पर भी पड़ा है। उदयपुर की मंडियों में पिछले कुछ दिनों में खाद्य तेलों के दाम तेजी से बढ़े हैं।

व्यापारियों के अनुसार, सोयाबीन सीड्स में करीब 600 रुपए प्रति क्विटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले सोयाबीन सीड्स लगभग 4800 रुपए प्रति किंवटल था, जो अब बढ़कर करीब 5600 रुपए प्रति क्विटल तक पहुंच गया है। सोयाबीन तेल के 15 किलो टिन में करीब 150 से 200 रुपए की वृद्धि हुई है। पहले इसका भाव करीब 2320 रुपए था, जो अब बढ़कर लगभग 2570 रुपए तक पहुंच गया है।

सरसों और मूंगफली तेल में तेजी

सरसों के बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है। सरसों सीड्स पहले करीब 6000 रुपए प्रति क्विटल बिक रहा था, जो अब बढ़कर लगभग 6600 रुपए प्रति क्विटल हो गया है। टिन में भी करी इसके साथ ही सरसों तेल के 15 किलो 200 तक की वृद्धि दर्ज की गई है और इसका भाव लगभग 2500 रुपए तक पहुंच गया है।

मूंगफली के तेल के दामों में भी तेजी बनी हुई है। मूंगफली में 500 से 600 रुपए प्रति क्विटल तक की वृद्धि हुई है। मूंगफली तेल का 15 किलो टिन पहले करीब 2920 रुपए में उपलब्ध था, जो अब 3000 रुपए से अधिक में बिक रहा है।

सोयाबीन और पाम तेल करते हैं आयात

व्यापारियों के अनुसार, सोयाबीन और पाम तेल का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात होता है। आयात कम होने के कारण बाजार में माल की कमी हो गई है, इससे अन्य खाद्य तेलों पर दबाव बढ़ गया है। मूंगफली का अधिकांश माल गुजरात से आता है, जबकि सरसों का उत्पादन भरतपुर, कोटा और श्रीगंगानगर क्षेत्रों से होता है।

उदयपुर में तेल का कारोबार करने वाले करीब 60 व्यापारी बड़ी कंपनियों से तेल खरीदकर स्थानीय बाजार में आपूर्ति करते हैं। व्यापारी अरविंद जैन के अनुसार, वर्तमान में शहर में मूंगफली और सरसों तेल की खपत सबसे अधिक हो रही है।

व्यापारियों की राय

मंडी के व्यापारियों का कहना है कि और आयात में कमी के कारण तेल के दाम बढ़े हैं। यदि आने वाले दिनों में आयात सामान्य नहीं हुआ तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

उदयपुर बाजार में तेल के बढ़े भाव

1- सोयाबीन तेल: पहले भाव- 2320 रुपए (15 किलो टिन), वर्तमान भाव- 2570 रुपए, बढ़ोतरी- करीब 150-200 रुपए
2-सरसों तेल: पहले भाव- 2320 रुपए (15 किलो टिन), वर्तमान भाव- लगभग 2500 रुपए, बढ़ोतरी- 150-200 रुपए
3- मूंगफली तेल: पहले भाव- 2920 रुपए (15 किलो टिन), वर्तमान भाव- 3000 रुपए से अधिक, बढ़ोतरी- करीब 80-100 रुपए
4- पाम तेल: पहले भाव- 2230 रुपए (15 किलो टिन), वर्तमान भाव- 2330 रुपए, बढ़ोतरी- करीब 100 रुपए
5- सनफ्लावर तेल: पहले भाव- 2450 रुपए (15 किलो टिन), वर्तमान भाव- लगभग 2600 रुपए, बढ़ोतरी- करीब 150-200 रुपए