25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
झालावाड़ स्कूल दुखांतिका पर उपमुख्यमंत्री बैरवा बोले, सिस्टम में जो खामियां है उन्हें दूर कर रहे हैं
Play video

झालावाड़ स्कूल दुखांतिका पर उपमुख्यमंत्री बैरवा बोले, सिस्टम में जो खामियां है उन्हें दूर कर रहे हैं

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का रविवार को जिला प्रभारी मंत्री होने के नाते भीलवाड़ा जिले का दौरा रहा। इस दौरान भीलवाड़ा जिला मुख्यालय व मांडलगढ़ में वन महोत्सव में शामिल हुआ। इसी प्रकार उन्होंने नगर निगम में नए वाहनों की पूजा कर उन्हें हरि झंडी दिखाई।
Google source verification

भीलवाड़ा। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का रविवार को जिला प्रभारी मंत्री होने के नाते भीलवाड़ा जिले का दौरा रहा। इस दौरान भीलवाड़ा जिला मुख्यालय व मांडलगढ़ में वन महोत्सव में शामिल हुआ। इसी प्रकार उन्होंने नगर निगम में नए वाहनों की पूजा कर उन्हें हरि झंडी दिखाई।

भीलवाड़ा में उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि झालावाड़ स्कूल दुखांतिका दुखद है, भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार प्रतिबद्ध व चिंतित है। सिस्टम में जो खामियां है उन्हें दूर कर सुधार का प्रयास किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री बैरवा ने रविवार सुबह नगर निगम में नए वाहनों के पूजन व रवानगी कार्यक्रम के उपरांत यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी राजकीय शैक्षणिक संस्थान भवनों के मौजूदा हाल की समीक्षा करर सर्वे किया जा रहा है। अधिकारियों की टीमें भी निरीक्षण व सर्वे के लिए लगाई है। राज्य सरकार ने भवनों की मरम्मत के लिए तत्काल रूप से बीस फीसदी राशि भी जारी की है।

जीर्णशीर्ण भवनों के सुदृढ़ीकरण किए जाने के साथ नए भवनों के निर्माण पर भी सरकार की अब पैनी निगाहें रखेगी। कंडम हो चुके भवनों से बच्चों को दूसरी सुरक्षित पर ले जाने का काम भी शुरू किया है। सरकारी सिस्टम में पूरी तरह से सुधार का प्रयास हो रहा है।

प्रदेश में राजकीय भवनों व आवासों के बदहाल होने के सवाल पर कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के साथ प्रदेश के सभी प्रकार के राजकीय भवनों, आवासों का भी राज्य सरकार सर्वे करवा रही है। इनके जीर्णोंद्धार व सुदृढ़ीकरण के लिए भी व्यापक कार्य होगा, ताकि सभी प्रकार के भवन सुरक्षित रह सकें।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आह्वान है, प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वे जनप्रतिनिधियों ने इस संकल्पित होते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति दे रहे है।