
46 kg silver recovered after 6 months two arrested
सिवनी. जबलपुर में क्राइम ब्रांच टीम ने छपारा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में तीन आरोपी फरार हैं। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों ने छपारा में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद जबलपुर में एक ज्वैलरी शॉप में जेवरात बेच दिया था। गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी को छपारा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी की रात छपारा के जामा मस्जिद कॉलोनी के पास निवासी गोलू उर्फ अल्ताफ परिवार के साथ एक शादी समारोह में सिमरिया गए थे। अगले दिन सुबह वापस लौटे तो घर के गेट का ताला टूटा हुआ पाया और घर में घुसकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में करीब 6 लाख रुपए नकद एवं 10 लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवरात चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की।
तीन आरोपी ने चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
क्राइम ब्रांच की टीम ने हनुमानताल टेढ़ीनीम निवासी गुलफाम खान को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने 28 जनवरी की रात सिवनी के छपारा में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। यह भी बताया कि वारदात में उसके साथी साहिल चौधरी, फैज खान और ऐफाज खान भी शामिल थे। चोरी के बाद वे जबलपुर आकर कांचघर के सारिका ज्वेलर्स में आठ तोला वजनी सोने के जेवरात बेच दिए। वहीं चांदी के जेवरात और नकदी आपस में बांट ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उससे एक लाख 28 हजार रुपए नकद समेत 300 ग्राम वजनी सोने के जेवरात जब्त किए। वहीं साहिल, फैज, ऐफाज और सारिका ज्वेलर्स के संचालक की तलाश के लिए छापामारी की, लेकिन वे नहीं मिले। मामले में चोर और आरोपी से जब्त किए गए 300 ग्राम चांदी के जेवरात, एक लाख 28 हजार रुपए नकद को छपारा पुलिस के हवाले किया गया है।
Published on:
10 Feb 2026 12:47 pm
