30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
डिप्टी सीएम बैरवा का गहलोत पर पलटवार, कहा- वह अपनी पार्टी की चिंता करें
Play video

डिप्टी सीएम बैरवा का गहलोत पर पलटवार, कहा- वह अपनी पार्टी की चिंता करें

उप मुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वरिष्ठ भाजपा नेता वसुधंरा राजे को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर संघर्ष करने में मजे आने की बात कहने पर पलटवार किया है। बैरवा ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी की चिंता करें, हमारी पार्टी व हमारे लोगों की चिंता हम करेंगे।

Google source verification

भीलवाड़ा

image

Narendra Kumar Verma

image

dy cm prem chand bairwa

Sep 08, 2025

भीलवाड़ा। उप मुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री प्रेमचंद बैरवा रविवार को भीलवाड़ा के एक दिवसीय दौरे पर रहे। बैरवा ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वरिष्ठ भाजपा नेता वसुधंरा राजे को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर संघर्ष करने में मजे आने की बात कहने पर पलटवार किया है। बैरवा ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी की चिंता करें, हमारी पार्टी व हमारे लोगों की चिंता हम करेंगे। 

कहा कि मख्यमंत्री कर्मठ एवं भाजपा संस्कारवान पार्टी है। पार्टी एक विजन लेकर कार्य करती है। राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्र नीति लेकर काम करने वाली पार्टी है। इसमें जिस व्यक्ति को दायित्व दिया जाता है, वह अच्छी तरहे से निभाता है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने के सवाल पर बैरवा ने कहा कि यह सवैंधानिक पद है, इस पद का हमें सम्मान करना चाहिए।

अतिवृष्टि से संबंधित मुद्दों पर बैठक

उप मुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री प्रेमचंद बैरवा रविवार को भीलवाड़ा के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान जिला कलक्ट्रेट सभागार में अतिवृष्टि से संबंधित मुद्दों को लेकर जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना अधिकारियों की प्राथमिकता रहे। उन्होंने अत्यंत महत्वपूर्ण सड़कों के गड्ढों की मरम्मत एवं पेचवर्क त्वरित गति से कराने तथा पशु चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के तय पंच गौरव उत्पादों के कार्यों की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने जिले में फसल खराबे के संबंध में जानकारी ली व ऑनलाइन गिरदावरी का कार्य व फसल खराबे का सर्वे जल्द पूरा कर मुआवजे के प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर पर भेजने के लिए निर्देशित किया। कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने अतिवृष्टि को लेकर प्रशासनिक तैयारियों व अभियानों की जानकारी दी। बैठक में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।