10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

आजाद चौक जाए बिना त्योहार व सावों की खरीद अधूरी रहती है

वस्त्रनगरी का प्रमुख बाजार आजाद चौक किसी पहचान का मोहताज नहीं है। तीज त्योहार एवं सावों की खरीद यहां आए बिना पूरी नहीं हो सकती है। दीपोत्सव को लेकर समूचे आजाद चौक में ग्राहकी की गरमी चढ़ी हुई है।

Google source verification

भीलवाड़ा। वस्त्रनगरी का प्रमुख बाजार आजाद चौक किसी पहचान का मोहताज नहीं है। तीज त्योहार एवं सावों की खरीद यहां आए बिना पूरी नहीं हो सकती है। दीपोत्सव को लेकर समूचे आजाद चौक में ग्राहकी की गरमी चढ़ी हुई है। ऐसे में बाजार में इन दिनों सुबह से लेकर रात ढलने तक भीड़ बनी हुई है।

हालात यह है कि यहां से पैदल निकला भी दिन में कई बार मुश्किल रहता है। सदैव सुर्खियों में रहे शहर के हद्य स्थल आजाद चौक अब महिलाओं की खरीदारी का गढ़ है।

समाजसेवी बाबूलाल जाजू बताते है कि आजाद चौक का इतिहास आजादी के संघर्ष काल से जुड़ा हुआ है। यहां आजाद चौक क्षेत्र में भीलवाड़ा नगर पालिका का कार्यालय हुआ करता था। यहां आजाद चौक में वीर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के करीबी रिश्तेदार मनमत नाथ गुप्त की भी सभा हुई। यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी समेत देश के कई जाने माने नेता, अभिनेताओं की सभा हो चुकी है। देश के नामी कवियों के कवि सम्मेलन हो चुके है। साधु व संतों के आशीष प्रवचन यहां होते आए है।

स्थानीय व्यापारी विजय कुमार नुवाल बताते है कि यहां बाजार में महिलाओं की पसंदीदा का सभी प्रकार का सामान मिलता है। खास कर यहां सौंदर्य प्रसाधन की सभी वैरायटियां मिल जाएगी। इसी प्रकार यहां साड़ी, सलवार सूट, लहंगा चुनरी तथा युवतियों के लिए आकर्षक परिधान की दर्जनों दुकानें है। यहां भव्य मॉल व व्यवसायिक कॉम्पलेक्स है। इन दिनों दिवाली की खरीद यहां आजाद चौक क्षेत्र में परवान पर है। यह बाजार शहर का कम्प्लीट मल्टी मार्केट-यहां कपड़े-जूते, होम डेकोरेशन के सामान सहित जरूरत की हर चीज उपलब्ध है।

क्षेत्र के व्यापारियों का कहना है कि यहां दर्जनों हाथ ठेले, इनमें कई अस्त व्यस्त तरीके से सड़क पर रहते है। इसी प्रकार फेरियां भी सड़क पर रास्ता रोक रही है। यहां पार्किग की सुविधा नहीं है। महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय नहीं है। पुलिस गश्त माकूल नहीं होने से यहां जेबरताशी, महिलाओं से छेड़छाड़ व पर्स चुराने की घटनाएं भी होती है।