14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
किराना की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 8 लाख रुपए का सामान जला
Play video

किराना की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 8 लाख रुपए का सामान जला

हिण्डौनसिटी. महुआ रोड रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे ट्रक यूनियन तिराहा बाजार में शनिवार तडक़े किराना की दुकान में आग लग गई। इससे सामान व फर्नीचर जलने से करीब 8-10 लाख रुपए का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। प्रथम ²ष्टया में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। घटना की पीडि़त दुकानदार ने नई मंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Google source verification

शिवकॉलोनी निवासी सोनू कुमार गर्ग ने बताया कि उसकी ट्रक यूनियन तिराहा बाजार मेेें किराना की दुकान है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर उसकी दुकान की शटर से धुआं निकलने की सूचना दी। दुकान पहुंच शटर खोलते ही अंदर सुलग रहे फर्नीचर व किराने के सामान से लपटें भभक उठी। मौके पर जमा लोगों ने पानी डाल व फर्नीचर व सामान को बाहर खींच आग पर काबू पाया। साथ ही दमकल वाहन बुलवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय फोन किया। दमकल के आने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना पर मौके पहुंची नई मंंडी थाना पुलिस ने नुकसान का जायजा लिया। साथ ही आग लगने के कारणों के बारे में पूछताछ की। दुकानदार ने बताया कि दुकान में दाल, चावल, चीनी सहि किराना का महंगा सामान था। जो जलने से खराब हो गया।
छह माह पहले खोली थी दुकान : पीडि़त ने बताया कि उसने 6 माह पहले ही ट्रक यूनियन बाजार में दुकान खोली थी। एक माह बाद 24 फरवरी को दुकान में चोरी हो गई थी। वहीं पांच माह बाद आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। लोगों ने जिला प्रशासन से पीडि़त को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
सीसीटीवी कैमरे में हुआ शॉर्ट सर्किट: दुकान की निगाहबानी लिए लगे सीसीटीवी कैमरा में शॉट सर्किट होने से आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। दुकानदार सोनू गर्ग ने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे दुकान बंद करने के दौरान बिजली के सभी स्बिच बंद थे। केवल सीसीटीवी कैमरा चालू छोड़े हुए थे। आग से कैमरा व सीडी डीवीआर जल कर नष्ट हो गई।