16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
हरियाळो राजस्थान अभियान: पौधरोपण राजस्थान की संस्कृति का हिस्सा: जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार
Play video

हरियाळो राजस्थान अभियान: पौधरोपण राजस्थान की संस्कृति का हिस्सा: जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार

दौसा. राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को जिला उद्योग एसोसिएशन, रीको व लायंस क्लब दौसा सिटी के सहयोग से सोमनाथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित रीको पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उद्योग एसोसिएशन व लायंस क्लब के पदाधिकारियों […]

Google source verification

दौसा. राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत गुरुवार को जिला उद्योग एसोसिएशन, रीको व लायंस क्लब दौसा सिटी के सहयोग से सोमनाथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित रीको पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उद्योग एसोसिएशन व लायंस क्लब के पदाधिकारियों तथा रीको के अधिकारियों ने बारी-बारी से पौधा लगाया।

इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में जिला कलक्टर ने कहा कि पौधरोपण राजस्थान की संस्कृति का एक हिस्सा रहा है और जिस तरह की गर्मी इस बार पड़ी है, उसे देखते हुए सघन वृक्षारोपण बहुत जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी संगठनों व आमजन को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। जिला कलक्टर ने कहा कि पत्रिका का हरियाळो राजस्थान अभियान एक सराहनीय कदम है। इससे जुडकऱ लोग पौधे तो लगाते ही हैं, साथ ही अखबार में प्रचार-प्रसार से दूसरे लोग भी जागरूक होते हैं। उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहरलाल गुप्ता ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए धरती को हरा-भरा करने की जरूरत है। इसके लिए पत्रिका के अभियान के माध्यम से लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। लायंस क्लब दौसा सिटी के अध्यक्ष डॉ. ओपी बंसल ने कहा कि पौधे प्रकृति का शृंगार हैं। इससे हमें जीवनदायिन ऑक्सीजन मिलती है। हरियाली देखकर मन भी प्रसन्न होता है। रीको के रीजनल मैनेजर टीसी भट्ट ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में पौधरोपण बहुत जरूरी है, इसके लिए योजना बनाकर पौधरोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब के सचिव सुशील कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष मनोहरसिंह बिशनपुरा, सलाहकार डॉ. महेश वैद्य, जिला उद्योग एसासेएिशन के महामंत्री बनवारीलाल सैनी, संयुक्त सचिव महेंद्र जांगिड़, व्यवसायी आशीष बनियाना सहित दर्जनों युवा मौजूद थे।