17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

शहर में गूंजा जय श्री श्याम, दौड़ते रवाना हुए खाटूधाम

शहर में गूंजा जय श्री श्याम, दौड़ते रवाना हुए खाटूधाम

Google source verification

हिण्डौनसिटी. श्याम सखा परिवार की ओर से सोमवार को सीकर जिले के खाटूधाम के लिए चतुर्थ डाक निशान यात्रा रवाना हुई। हाथोंं में बहुरंगी पताकाएं थामे महिलाओं और श्याम भजनों पर नृत्य करते श्रद्धालुओं से माहौल भक्तिमय हो गया। दोपहर में करीब 100 श्याम भक्तों का दल क्रमिक रूप से दौड़ते हुए खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुआ।
श्याम भक्त मंगलवार सुबह 9 बजे श्यामबाबा के दरबार में निशान अर्पित करेंगे। भायलापुरा स्थित हनुमानजी मंदिर से कोतवाली थाना प्रभारी हरलाल ङ्क्षसह ने श्याम बाबा की विधिवत पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखा कर डाक निशान यात्रा को रवाना किया। चार डीजे बैण्डों पर भजनों की स्वर लहरियों पर सैकड़ों महिलाएं हाथों में श्याम पताकाएं थामे निशान की शोभायात्रा में शामिल हुई।
शोभायात्रा डेम्परोड बाजार, दिनसुख टाल गली, शीतला चौराहा बाजार, मनीराम पार्क, जिला चिकित्सालय, टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, जैनमंदिर रोड, जगदम्बा मार्केट, नई मंडी थाना होते हुए स्टेशन रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास पहुंची। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं व अन्य श्रद्धालुओं का अनेक स्थानों पर शहरवासियों ने मिल्करोज, शर्बत, पेयजल और फल वितरित कर स्वागत किया। साथ ही इत्र और पुष्प वर्षा की गई। एचएडीएफसी बैंक से दोपहर करीब 12.15 बजे डाक निशान यात्रा में श्याम भक्त दौड़ते हुए शहर से रवाना हुए।
15 घंटे में दौड़ेंगे 250 किमी : श्याम सखा परिवार के प्रदीप गर्ग, विनोद बागरैनिया व विष्णु हलवाई ने बताया कि निशान लेकर श्याम भक्त दौड़ते हुए 15 घंटे में 250 किलोमीटर सफर तय करेंगे। निशान यात्रा मंगलवार तडक़े रींगस पहुंच पदयात्रा में तब्दील हो जाएगी। जिसमें हिण्डौन से बसों से पहुंचे श्रद्धालु शामिल होंगे। निशान यात्रा में एक दर्जन से अधिक वाहनों का काफिला शामिल है।