10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा में अलग ही है मणिहारी की रौनक, सावों व त्योहारों की होती खरीद

त्योहार की चमक हो या सावों की धूम, छात्राओं व महिलाओं की खरीद का प्रमुख पसंदीदा बाजार नागौरी गार्डन का मणिहारी बाजार है। बारह माह यहां महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन के साथ ही घर गृहस्थी के खरीद के सामान यहां से खरीदती है।

Google source verification

भीलवाड़ा। त्योहार की चमक हो या सावों की धूम, छात्राओं व महिलाओं की खरीद का प्रमुख पसंदीदा बाजार नागौरी गार्डन का मणिहारी बाजार है। बारह माह यहां महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन के साथ ही घर गृहस्थी के खरीद के सामान यहां से खरीदती है। यहां 100 से अधिक छोटी-बड़ी मणिहारी व कपडों की दुकानें है। यहां सौंदर्य प्रसाधन की वैरायटी मिल जाएगी। कीमत मॉल व शोरूम से कम है।

व्यवसायी राम रामनानी बताते है कि यह मणिहारी बाजार किसी जमाने में कपड़ा बाजार के रूप में जाना जाता था, लेकिन 15 साल पहले नागौरी गार्डन का कपड़ा बाजार गंगापुर रोड के न्यू क्लॉथ मार्केट व टेक्सटाइल मार्केट में शिफ्ट हो गया। यहां मणिहारी बाजार में अधिकांश व्यापारी सौंदर्य प्रसाधन सामग्री बिंदी, काजल, सिंदूर, बकल तथा लाख का चूडा, चूडिया बेचते है। यहां घर की साफ सफाई व खाने पीने के बर्तनों की बिक्री भी होती है।

क्षेत्र के व्यापारी बताते हैं कि आजाद चौक बाजार के साथ नागौरी गार्डन का यह मणिहारी बाजार की भीलवाड़ा शहर में खास पहचान है। यहां होली, दिवाली, राखी, सावे के साथ ही ईद के दौरान काफी भीड़ रहती है। यहां बच्चों के कपड़े, साड़ी, सलवार सूट भी मिलते हैं।