पिनान. विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को कई जगह कार्यक्रम हुए। क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों व शिविरों के माध्यम से योग दिवस मनाया। गढीसवाईराम के राजकीय स्कूल में योगा कार्यक्रम में योग शिक्षक डाॅ. कमल मीणा ने योगाभ्यास कराया। लोगों को स्वस्थ रहने के गुर सिखाए। राउमावि पिनान में योग शिक्षक रामस्वरूप आर्य, शारीरिक शिक्षक रामावतार मीणा व उषा एल मीणा ने योगाभ्यास सिखाया। उन्होंने व्यायाम व योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया। योगा उत्सव में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
………….
सरकारी लवाजमा अधिक, पर आमजन ने भी उत्साह दिखाया
मालाखेड़ा. उपखंड मुख्यालय पर दसवां विश्व योग दिवस राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल परिसर में आयोजित किया। क्षेत्र के समस्त सरकारी स्कूल, औषधालय, अस्पतालों पर भी योग क्रियाएं की गई। ब्लॉक स्तरीय योग शिविर में अधिकारी-कर्मचारी और नौनिहालों ने भाग लिया। आयुष मंत्रालय की ओर से इस बार योग की थीम स्वयं के लिए योग-समाज के लिए योग के तहत कार्यक्रम हुए। मालाखेड़ा ब्लॉक के अलावा सीनियर सैकंडरी स्कूल महुआ खुर्द, दादर, बुर्जा, जमालपुर, पाला, बरखेड़ा, पृथ्वीपुरा, बालेटा, पुनखर, भड़कोल, भडोडी, बिलंदी, बडेर, हल्दीना, चोमू, बिजवाड़ नरूका, ढाकपुरी, निठारी, कैरवाड़ा सहित हैल्थ वेलनेस सेंटर आयुष संस्थान पर भी योग दिवस मनाया गया।
………..
एसएसबी के बलकर्मियों ने किया योग, नियमित योग के बताए फायदे
लक्ष्मणगढ़. विश्व योग दिवस की थीम स्वयं और समाज के लिए योग के तहत सशस्त्र सीमा बल के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र मौजपुर अलवर की ओर से योगा सत्र का आयोजन किया। इसमें बलकर्मियों एवं प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योगा सेशन में अभ्यासकर्ताओं को अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने, तनाव कम करने और आत्म-जागरुकता विकसित करने का कौशल जागृत करने की विधि से परिचित किया। भाजपा मंडल बीचगांवा के मंडल अध्यक्ष रामसिंह दिनकर की अध्यक्षता में बिचगांवा में योग दिवस मनाया। कस्बे के स्वामी केशवानंद ग्रुप ऑफ हायर एज्युकेशन में योग दिवस मनाया गया।
…….
गांधी पार्क में ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास किया
खेरली. पालिका के गांधी पार्क में ब्लॉक स्तरीय योग का स्वयं एवं समाज के लिए योग थीम पर अयोजन किया। एसडीएम सुखराम पिंडेल ने सभी को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने योगाभ्यास को नियमित दिनचर्या में स्थान देने को कहा। कार्यक्रम में विधायक रमेश खींची, डीएसपी जोगेंद्र सिंह राजावत, पालिकाध्यक्ष संजय गीजगढिया, सीबीइओ उमेश जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं लोग उपस्थित रहे। स्काउट एवं गाइड ने योग पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। कस्बा स्थित महर्षि अरविंद महाविद्यालय में विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. हेमन्त कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को योग एवं अनुशासन के महत्व को समझाया।
………………….
उत्साह के साथ मनाया योग दिवस
राजगढ. कस्बे सहित टहला आदि गांवों में योग दिवस मनाया। कस्बे के प्यारेलाल गुप्ता राउमावि परिसर में उपखण्ड स्तरीय विश्व योग दिवस पर योग कराया। योग प्रशिक्षक राजेश मीना, योग नोडल अधिकारी प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र कुमार मीना, हरेन्द्र गार्गिया ने योग एवं प्राणायम के करवाए। उपखण्ड अधिकारी सीमा खेतान, सीबीईओ मौसम मीना, बीसीएमएचओ डॉ. विशाल सिद्ध सहित सैंकड़ों कर्मचारियों, अधिकारियों एवं लोगों ने योग में भाग लिया। ताल्लुका विधिक सेवा समिति राजगढ के तत्वावधान में कस्बे के न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारी हर्षित शर्मा की अध्यक्षता में योग योग दिवस का कार्यक्रम किया। सहायक नाजिर रामकिशन सैनी सहित अन्य न्यायिक कर्मचारियों ने भाग लिया। राउमावि नीमला पैरा लीगल वालेंटियर शिवकांत शर्मा ने योग कराया। कोठीनारायणपुर में योग व व्यायाम कराया। पंचायती पुस्तकालय एवं वाचनालय भवन में योग चर्चा व योग व्यायाम का कार्यक्रम हुआ। संत निरंकारी मिशन की ओर से निरंकारी सत्संग भवन पर योग शिविर का आयोजन किया।
योग का महत्व बताया
माचाड़ी(राजगढ़).माचाड़ी कस्बे में भाजपा मंडल की ओर से योग दिवस नंगेश्वर धाम आश्रम पर मनाया गया। महंत माधवदास व मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल मीणा की मौजूदगी में योग की जानकारी दी। सभी को दूध जलेबी का वितरण किया। बड़ी संख्या में लोग योगा कार्यक्रम में मौजूद रहे।
…………….
गोविन्दगढ़. कस्बे में ब्लॉक स्तरीय समारोह राउमावि में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और योगाभ्यास किया। विद्यालय में महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग स्थान बनाए गए थे। सुबह 7 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई व 8 बजे समापन हुआ। सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट गोविन्दगढ़ परिसर में मजिस्ट्रेट नीतू गुप्ता सहित वकीलों एवं कर्मचारियों ने योग कर सभी को योग करने का संदेश दिया। पुलिस थाना गोविंदगढ़ में पुलिस जवानों ने योग किया। तहसीलदार रमेश खटाना, विकास अधिकारी बच्चू सिंह मीना, जनप्रतिनिधि व आमजन ने भाग लिया।
…………..
भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया
कठूमर. विश्व योग दिवस पर क्षेत्र में अनेक जगह कार्यक्रम हुए। इनमें भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। राउमावि कठूमर पर ब्लाक स्तरीय योग शिविर में योग प्रशिक्षक पंकज चौधरी, योग प्रशिक्षका प्रियंका चौधरी, ब्रह्माकुमारी संध्या बहन ने योग कराए एवं योग की महत्वता के बारे में बताया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज, कठूमर नपाध्यक्ष शेरसिंह मीणा, गोपेश भारद्वाज सहित कई उपस्थित रहे।
…………………
योग दिवस पर किया योगाभ्यास
अलावड़ा. कस्बे सहित आसपास के सभी सरकारी स्कूल व निजी स्कूलों में योग दिवस पर योग शिविर लगे। कस्बे के राजकीय पीएम श्रीउमावि में सामूहिक रूप से योग किया गया। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक चौधरी चरणसिंह, प्रशिक्षिका करिश्मा चौधरी और अध्यापक महेंद्र खत्री ने योग के विभिन्न प्रकार के आसन कराए। सीनियर सैकंडरी विद्यालय स्टाफ, ग्राम पंचायत स्टाफ, ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत चौमा सीनियर सैकंडरी विद्यालय में योग शिविर का आयोजन हुआ।
……………………
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया
बड़ौदामेव. कस्बे स्थित महात्मा गांधी सरकारी स्कूल के खेल मैदान में भाजपा कार्यकर्ता व विद्यालय के स्टाफ ने योग दिवस संयुक्त रूप से मनाया। शिविर संयोजक शिवकांत उपाध्याय व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपचंद ने बताया कि स्कूल के खेल मैदान में सुबह 6 से 8 बजे तक हुए कार्यक्रम में लोगों ने योग का संकल्प लिया। योग दिवस पर सूर्य नमस्कार आदि अन्य योग कराए। निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को योगासन एवं ध्यान योग कराए। गांव ढंड में ग्राम अधिकार समिति सदस्यों ने योग दिवस मनाया।
……………
योगाभ्यास किया
नौगांवा. योग दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के सरकारी और विद्यालयों सहित संस्थाओं की ओर से योगाभ्यास का आयोजन किया। कस्बा नौगांवा एवं मुबारिकपुर के महात्मा गांधी स्कूलों में शिक्षक, अभिभावकों एवं बच्चों ने योग किया। संत निरंकारी मंडल नौगांवा ने माता सुदीक्षा के सानिध्य में योग दिवस मनाया।
……………..
सकट. कस्बे के पीएम श्री राउमावि में पंचायत स्तरीय योग दिवस आयोजित हुआ। योग शिक्षकों ने व्यायाम एवं प्राणायाम का योगाभ्यास कराया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
………………….
कई प्राणायाम किए
थानागाजी. योग दिवस पर कस्बे सहित ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों के सरकारी व निजी स्कूलों में योगाभ्यास किया। कस्बे के पीएम श्री राउमावि में तहसीलदार थानागाजी मोहित पंचोली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। सभी ने एक घंटे तक योगाभ्यास किया गया। मालूताना विद्यालय में योग प्रशिक्षक़ हेमशंकर सोमवंशी ने योगाभ्यास करवाया। आगर के राउमावि में योग प्रशिक्षक़ समीक्षा शर्मा एवं आयुर्वेद चिकित्साधिकारी वेदप्रकाश भारद्वाज ने योगाभ्यास करवाया।