10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

अपराधियों की पुलिस भीलवाड़ा में करवा रही परेड 

भीलवाड़ा शहर में गुरुवार रात चाकूबाजी के दौरान सुभाषनगर थाना क्षेत्र में कार में आग लगाने में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अपराधियों को कड़ा संदेश देने के लिए पकड़े गए अपराधियों की थाना क्षेत्र में पैरों में बंधे पट्टों के बीच परेड करवा रही है।

Google source verification

भीलवाड़ा। शहर में गुरुवार रात चाकूबाजी के दौरान सुभाषनगर थाना क्षेत्र में कार में आग लगाने में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अपराधियों को कड़ा संदेश देने के लिए पकड़े गए अपराधियों की थाना क्षेत्र में पैरों में बंधे पट्टों के बीच परेड करवा रही है। इधर, भीमगंज पुलिस ने चाकूबाजी, पथराव व तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों का एक दिन का रिमांड लिया। 

थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि गुलनगरी के लुहारो के जमात खानो के निकट निवासी मोहम्मद मुख्तार अंसारी ने थाने में रिपोर्ट दी थी । इसमें बताया कि घटना की रात तीन मोटरसाइकिल पर कुछ लोग आए और घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कार जल गई। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान घटना में लिप्त मंगल पांडे सर्कल निवासी विनोद गाडरी व संजय कॉलोनी निवासी सुनील माली को गिरफ्तार किया गया।

एक दिन का पुलिस रिमांड

भीमगंज थाना प्रभारी दिनेश जिनवानी ने बताया कि थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चाकूबाजी की घटना को लेकर शनिवार को 11 जनों को गिरफ्तार किया था। इनको रविवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। रविवार को घटना में लिप्त एक नाबालिग को डिटेन कर निरुद्ध किया। शहर में उदयपुर व अजमेर रेंज से आए पुलिस अधिकारी लौट गए, जबकि कुछ जाप्ता यहां तैनात है।