भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रिका के विशेष समाचार अभियान Ò आओ बाजार चलेÓ के तहत मंगलवार को सूचना केन्द्र में शहर के प्रमुख बाजार आजाद चौक की व्यवस्था को लेकर टॉक शो किया गया। इसमें आजाद चौक, बालाजी मार्केट व सुभाष मार्केट के व्यापारियों व लोग शामिल हुए। बाजारों की प्रमुख समस्या गिनाई एवं समाधान के सुझाव दिए।
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर में दीपोत्सव की धूम खास होगी। नवरात्र के साथ ही शहर के बाजार गुलजार होने की उम्मीद है। इसी उम्मीद से व्यापारियों ने बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादों के ऑर्डर थोक स्तर पर दिए हैं।
हीरे व जेवरात के खास आइटम सर्राफा शो रूम पर नजर आएंगे। इलेक्ट्रोनिक, वस्त्र, मोबाइल, फर्नीचर की दुनिया भी विशेष अंदाज में रहेगी। नवरात्र से बाजार में खरीद का बूम नजर आए, इसके लिए व्यापारी चाहते हैं कि उनके बाजार में वे सभी सुविधाएं हो, ग्राहक चाहता है। वे चाहते हैं कि पुलिस प्रशासन, नगर निगम व अजमेर डिस्कॉम त्योहार में सतर्क एवं सजग रहें।
राजस्थान पत्रिका के विशेष समाचार अभियान Ò आओ बाजार चलेÓ के तहत मंगलवार को सूचना केन्द्र में शहर के प्रमुख बाजार आजाद चौक की व्यवस्था को लेकर टॉक शो किया गया। इसमें आजाद चौक, बालाजी मार्केट व सुभाष मार्केट के व्यापारियों व लोग शामिल हुए। बाजारों की प्रमुख समस्या गिनाई एवं समाधान के सुझाव दिए।
इन्होंने दिए सुझाव
प्रशांत सिंघवी, अनिल चौधरी, तुलसीराम शर्मा, पंकज चोरडि़या,निशा जैन, दीपा सोनी, आशा नुवाल, चन्दा सोनी, नीलम सुवालका, कैलाश सुवालका, दीपक राजवानी, ओमप्रकाश, राधेश्याम शर्मा, अरुण संतोष मुछाल, सुखदेव जाट, नरेन्द्र बला, अनूप चौधरी, मुकेश कुमार सेन, प्रेम माली, अनिल कानूनगो, रोहित वर्मा, संजय गारू आदि ने अपनी बात रखी। विभागीय विशेषज्ञों के रूप में नगर निगम के अधिशासी अभियंता एसपी संचेती व अजमेर डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता ओपी खटोड़ मौजूद रहे।
ये उठाए मुद्दे
-आजाद चौक को अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर रहा। व्यापारियों का कहना था कि अतिक्रमण से समूचे आजाद चौक के रास्ते सिकुड़ रहे हैं। अतिक्रमण हटने से दीपावली समूचा बाजार खिल उठेगा और आवाजाही भी व्यविस्थत हो सकेगी।
– नवरात्र से दीपावली तक समूचे आजाद चौक में वाहनों का प्रवेश निषेध किया जाए, ताकि त्योहार में जाम के हालात नहीं रहे। ऐसे में लोगों की आवाजाही आसान रहेगी।
– यहां ट्रैफिक पुलिस की गश्त अब दीपावली तक नियमित रूप से हो। महिला सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में पुलिस जाप्ता तैनात किया जाए। बाजार में सीसी कैमरे लगाए जाएं।
– आजाद चौक से हाथ ठेले हटाए जाएं। इन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। हाथ ठेलों से समूचे बाजार का सौंदर्य बिगड़ा है। कुछ ने त्योहार के दौरान हाथ ठेलों को यही व्यविस्थत रखने की बात कही।
– आजाद चौक क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। पार्किंग सुविधा नहीं होने से व्यापारियों के साथ क्षेत्र के निवासी व ग्राहक परेशान हैं। लोगों ने पार्किंग व्यवस्था सुधारने की मांग की।
– त्योहार में बाजार में अघोषित बिजली कटौती होती है। इससे कारोबार प्रभावित होता है। क्षेत्र में विद्युत केबलों का जाल अस्तव्यस्त है। यहां कई हिस्सों में विद्युत पाल भी राह में बाधक है।
– आजाद चौक में महिला शौचालय बनाने, ऑनलाइन कारोबार की जगह स्वदेशी कारोबार को बढ़ावा देने की बात व्यापारियों ने कही। बालाजी मार्केट व सुभाष मार्केट में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू किए जाने पर भी व्यापारियों का जोर रहा।
—
ये बोले एक्सपर्ट…
नवरात्र से दीपावली तक चमके रहेंगे बाजार
शहर एवं बाजार साफ रहे, यह नगर निगम की प्राथमिकता है। नवरात्र से दीपावली तक सभी बाजार खिले रहने के लिए श्रेष्ठ प्रयास करेंगे। आजाद चौक की पार्किंग की कार्ययोजना तैयार है। जल्द अमल में लाएंगे। अतिक्रमण हटेंगे। नालियों की नियमित सफाई हो रही है। बाजार व वार्डों से कचरा नियमित उठ रहा है। सीवरेज व चैम्बर ढक्कन समस्या का समाधान होगा।
सूर्यप्रकाश संचेती, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
……………
दीपावली तक बाजार रहेंगे रोशन
दीपावली पर बाजार पूरी तरह से रोशन रहेंगे। प्रमुख बाजारों के लिए अतिरिक्त लोड उपलब्ध रहेगा। बिजली लाइनों में फाल्ट नहीं आए, इसके लिए विशेष जांच अभियान जारी है। बेवजह किसी भी हिस्से में पावर कट नहीं होगा। पुरानी केबलें बदली जा रही। विशेष टीमें गठित की जाएगी, जोकि त्योहार में कॉलोनियों से लेकर बाजार पर नजर रखेगी।
ओपी खटोड़, अधिशासी अभियंता, एवीएनएल