8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

VIDEO: यूक्रेन में फंसी गुजराती छात्रा से राजस्व मंत्री त्रिवेदी ने की बात, जानिए क्या कहा छात्रा ने…..

Russia, Ukraine, Gujarati student, video call, revenue minister rajendra trivedi,

Google source verification

अहमदाबाद. यूक्रेन पर रूस की ओर से गुरुवार को हमला करने के चलते वहां फंसी एक गुजराती छात्रा से राजस्व मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी ने वीडियो कॉल के जरिए बात की।
त्रिवेदी ने छात्रा से उसके हालचाल पूछे। करीब दो मिनट 50 सेकेंड बातचीत चली। छात्रा ने बताया कि वह और उसके साथ और भी कई छात्राएं फंसी हुई हैं। त्रिवेदी ने कहा कि आप चिंता मत करना, जहां हो वहां सुरक्षित रहो। आप सभी को निकालने के लिए भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद बैठक कर रहे हैं जल्द कुछ रास्ता निकालेंगे। जैसे ही समय मिलेगा हम सभी को निकालेंगे।
छात्रा ने खुद का नाम जानवी बताया। उसने गुजराती भाषा में बातचीत की, कहा कि हम सब यहां यूक्रेन में फंस गए हैं। यहां स्थिति बहुत खराब हो रही है। जगह-जगह बम धमाके हो रहे हैं। हम यहां रुके थे क्योंकि हमारी यूनिवर्सिटी से आधिकारिक बताया नहीं जा रहा था कि क्लास ऑफलाइन ही चालू रहेंगीं या ऑनलाइन होंगीं। इस बीच हम टिकट भी देख रहे थे, चार्टर्ड के बारे में भी सोचा, लेकिन फ्लाइट ही नहीं हैं। यहां बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। मेरे साथ कई और राज्यों की छात्राएं ही फंसी हुई हैं।
राजस्व मंत्री त्रिवेदी ने कहा कि फिलहाल यूक्रेन के एयरस्पेश को बंद किया गया है। मुसीबत में हिम्मत रखनी चाहिए। आप चिंता मत करना।