16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
पुरानी आबादी में 110 करोड़ के बजट से बिछाई जाएगी सीवर लाइन
Play video

पुरानी आबादी में 110 करोड़ के बजट से बिछाई जाएगी सीवर लाइन

- बजट बैठक: सड़कों को संवारने की बजाय दिखाए मुंगेरी लाल के हसीन सपने

Google source verification

श्रीगंगानगर. नगर परिषद प्रशासक ने शहर के 65 वार्डो में अगले वित्तीय वर्ष तक तीन सौ करोड़ रुपए के बजट पर मुहर लगा दी। नगर परिषद प्रशासन ने अमृत योजना के तहत पुरानी आबादी में सीवर लाइन बिछाने पर 110 करोड़ रुपए का भारी भरकम बजट खर्च करने पर मुहर लगाई है। इस योजना में वित्तीय भरपाई केन्द्र और राज्य सरकार हो सकेगी। इसी प्रकार वाहन क्रय करने के लिए दो करोड़, नगर परिषद कार्यालय भवन की मरम्मत के लिए एक करोड़ रुपए, सार्वजनिक शौचालयों, प्राकृतिक आपदा, फर्नीचर या उत्सव आयोजित करने, मृत पशुओ के अंतिम संस्कार आदि पर तीन करोड़ 80 लाख रुपए का भारी भरकम बजट खर्च का दावा किया गया है। इस बैठक के दौरान विधायक बिहाणी ने शहर के पार्को में नशेडि़यों और असमाजिक तत्वों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही। उन्होंने विधायक कोटे से पार्को में सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की। इधर, नगर परिषद ने शहर की सड़कों की हालत में सुधार करने या नई सड़कों के निर्माण के नाम पर फिर से इस बजट में मुंगेरीलाल के सपने दिखाए है। पिछले साल कंकरीट सड़क पर छह करोड़ रुपए का प्रावधान रखा था लेकिन इस साल जनवरी तक सिर्फ 38 लाख 32 हजार रुपए का बजट खर्च हो पाया, अब ऐसी सड़क पर चार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसी तरह डामर सड़क पर गत वर्ष तीन करोड़ के दावे किए लेकिन जनवरी 25 तक सिर्फ 18.70 लाख रुपए खर्च हो पाए है, अब अगले साल तक तीन करोड़ रुपए खर्च करने का सपना दिखाया है। अन्य सड़कों पर गत वर्ष तीन करोड़ का प्रावधान किया गया लेकिन जनवरी 25 तक 26 लाख 13 हजार रुपए की राशि खर्च हो पाई। अब इन सड़कों पर तीन करोड़ रुपए का बजट तय किया है।

कचरा उठाव के लिए खर्च होंगे 11 करोड़ रुपए
शहर में कचरा उठाव के लिए नगर परिषद ने 11 करोड़ रुपए का बजट मंजूर कर दिया है। इसमें ट्रेक्टर ट्रॉलियों के ठेकेदारों और अस्थायी सफाई श्रमिकों के ठेकेदारों को भुगतान किया जा सकेगा। हालांकि पांच साल पहले स्वस्थ भारत मिशन योजना में करीब चार करोड़ रुपए 64 ऑटो टीपर खरीद किए थे, इस खरीद में बरती गई अनियमितताएं उजागर हुई तो इन ऑटो टीपरों का इस्तेमाल नहीं किया गया। ये ऑटो टीपर नगर परिषद गैराज में खड़े खड़े कबाड़ बन गए। इस बजट बैठक के दौरान विधायक जयदीप बिहाणी ने ऑटो टीपरों को दुरुस्त कर कचरा संग्रहित के कार्य में लगाने की बात कही।