इंदौर, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावर युवक ने तात्कालिक विवाद में युवक पर चाकू से 18 से अधिक वार कर गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जोन-2 एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक विनोद 35 पिता शिवनारायण राठौर निवासी परदेशीपुरा क्षेत्र की हत्या के मामले में फरार आरोपी प्रमोद यादव 29 निवासी भागीरथपुरा को गिरफ्तार किया है। दोपहर करीब 12.30 बजे वारदात की बात सामने आई थी। सूचना मिलते ही एसीपी सोनू डाबर, टीआइ पंकज द्विवेदी टीम के साथ पहुंचे। यहां पता परदेशीपुरा गली नंबर 6 में रोड पर युवक का रक्तरंजित शव पड़ा था। जांच में पता चला कि हमलावर ने चाकू से कई वार कर युवक का गला रेत था। युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात स्थल को जांच में शामिल किया। वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें दिख रहा है कि विनोद पैदल जा रहा था। उसके आगे आरोपी प्रमोद चल रहा था। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई। तात्कालिकक विवाद में प्रमोद ने विनोद पर चाकू से वार शुरू कर दिए। राहगीर ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह हमला करते रहा। एक बाइक सवार ने भी उसे पकडऩे का प्रयास किया। इतने में घायल युवक आगे चला गया। लेकिन बाइक वाले की पकड़ से छूटते ही आरोपी फिर से घायल युवक के पीछे दौड़ा और चाकू से ताबड़तोड़ 18 वार कर दिए। इसके बाद भी आरोपी नहीं रूका उसने चाकू से विनोद का गला रेंत दिया। लोग कुछ समझ पाते इतने में वह गलियों से होकर भाग निकला। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास छोटा चाकू मिला है। जानकारी मिली है कि हमले में जान गंवाने वाला विनोद हम्माली का काम करता था। कुछ समय से सरवटे स्थित होटल में नौकरी कर रहा था। वह अविवाहित है। मां के साथ किराये के घर में रहता था। वहीं आरोपी के बारे में पता चला है कि वह हम्माल है। वारदात के समय आरोपी और मृतक के नशे में थे। फिलहाल आरोपी से वारदात के वजहों के संबंध में पूछताछ कर रहे है।