16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

रफ्तार का कहर… विजय नगर थाने से 150 मीटर दूर कार ने बीआरटीएस रेलिंग को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे राहगीर

इंदौर. विजय नगर थाने से महज 150 मीटर दूर रविवार अलसुबह करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बीआरटीएस की रेलिंग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक को मामूली चोट आई, हालांकि एयरबैग खुलने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के वक्त सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग भी […]

Google source verification

इंदौर. विजय नगर थाने से महज 150 मीटर दूर रविवार अलसुबह करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बीआरटीएस की रेलिंग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक को मामूली चोट आई, हालांकि एयरबैग खुलने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के वक्त सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग भी बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद कार मंदिर की दीवार के पास जाकर रुकी। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे का वीडियो बना लिया, जिसमें कार की तेज रफ्तार के कारण रेलिंग और कार की हालत साफ नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि टक्कर के दौरान एक स्कूटर सवार मंदिर के बाहर दर्शन कर रहा था, जो कार की चपेट में आने से बच गया।

कार चालक नशे में था, युवती भी थी साथ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक शराब के नशे में था और उसके साथ एक युवती भी थी। हादसे के तुरंत बाद उनके साथ चल रही दूसरी कार में दोनों सवार होकर फरार हो गए। जनता का कहना है कि कार में युवक-युवती सवार थे, पुलिस के आने से पहले कार छोड़कर दूसरी कार में बैठकर भाग गए। दो कार आगे पीछे चल रही थी। हादसे के बाद कार रेलिंग से टकराने के कारण आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

बार-बार हादसों का शिकार हो रही बीआरटीएस रेलिंग

हादसा उस बीआरटीएस रेलिंग पर हुआ, जिसे पहले भी कई बार तेज रफ्तार वाहनों ने नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल इस रेलिंग को हटाने का काम चल रहा है। देर रात और अलसुबह इस रास्ते पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे बार-बार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।