भीलवाड़ा। मंगरोप थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के प्रशिक्षु आईपीएस माधव उपाध्याय ने डोडा चूरे की बड़ी खेप पकड़ी। इसके लिए उपाध्याय को मय टीम डोडा तस्करों के पीछे लंबी दौड़ लगानी पड़ गई।
जानकारी के अनुसार उपाध्याय गुरुवार तड़के मंगरोप थाना क्षेत्र में मय टीम गश्त कर रहे रहे थे। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ की तरफ से एक लग्जरी जीप के नजर आने पर उन्हें आशंका हुई। इस पर उन्होंने मय टीम जीप का पीछा किया। पुलिस वाहन को पीछे आता देख तस्कर जीप को गुवारड़ी नाले के पास छोड़ कर भाग गए। पुलिस टीम को तलाशी के दौरान जीप में डोडा चूरा के बोरे भरे हुए मिले। घटना की सूचना पर मंगरोप पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जीप को मय डोडा चूरा जब्त कर लिया। बरामदशुदा जीप से 24 कट्टों से 446.950 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया।