3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

जावाल में ट्रक ने कार के मारी टक्कर, चार जने घायल

कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया जावाल @ पत्रिका. कस्बे से गुजरने वाले राज्यमार्ग पर खेजड़ी तिराहे के पास गुरुवार देर शाम को ट्रक की चपेट में आने से कार सवार चार जने घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बड़ा […]

Google source verification

कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया

जावाल @ पत्रिका. कस्बे से गुजरने वाले राज्यमार्ग पर खेजड़ी तिराहे के पास गुरुवार देर शाम को ट्रक की चपेट में आने से कार सवार चार जने घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को लोगों की सहायता से निजी वाहन से जावाल सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रैफर किया। घायलों में एक की स्थिति नाजुक होने से उसे अन्यत्र रैफर किया गया।पुलिस के अनुसार कार सवार जावाल के भंवरलाल भील, प्रवीण, हरसन व बालदा के जगदीश कुमार कार से बरलूट की ओर से आ रहे थे। उस दौरान सामने से आ रहे ट्रक चालक ने कार के टक्कर मार दी। सिरोही सीओ मुकेश चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया।