19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
Play video
Hindi News / News Bulletin / Videos / ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर

•

image

Harmesh Kumar Tailor

•

Updated: 1 Apr 2025, 10:50 AM IST

साइबर थाना पुलिस ने गुजरात से किया आरोपियों को गिरफ्तार

डूंगरपुर
साइबर थाना पुलिस की ओर से ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी के मामले में सोमवार को दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी ने बताया कि खुदरड़ा आसपुर निवासी दिलीप पुत्र धुलेश्वर मेघवाल ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग टिप ( डब्बा ट्रेडिंग) में अधिक मुनाफे का लालच दिया और उससे 9 लाख 70 हजार रुपए की ठगी की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन के दौरान ट्रेडिंग के नाम ट्रांसफर किए गए रुपए के खाताधारक की छानबीन शुरू की। इस पर टीम ने मोरबी गुजरात निवासी कौशिक पुत्र नटवरलाल पटेल को डिटेन किया। पुलिस ने फर्जी सिम उपलब्ध करवाने वाले मेहसाणा निवासी राजू पुत्र बबाजी ठाकोर को डिटेन किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी कौशिक ने बताया कि उसने अपने मित्र शैलेष से मुलाकात की। उसने कौशिक को पांच प्रतिशत कमीशन देकर उसका बैंक खाता किराए पर देने के लिए कहा। कौशिक ने लालच में आकर खाता किराए पर लिया। लालच बढ़ने पर उसने ऑन ट्रेडिंग सिखाने के लिए शैलेष से कहा। इस पर शैलेष ने कौशिक को ऑन लाइन ठगी का काम सिखा दिया। सीखने के बाद सभी ठगी की वारदातों को अंजाम देने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपी कौशिक व राजू को गिरफ्तार किया।