21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
VIDEO : ट्रोला व ऑटो की टक्कर में दो जने घायल
Play video

VIDEO : ट्रोला व ऑटो की टक्कर में दो जने घायल

कांडला हाईवे पर वीर भगवान मंदिर के पास हुआ हादसा सिरोही@पत्रिका. सिरोही-कांडला हाईवे स्थित वीर भगवान मंदिर के पास मंगलवार को एक ट्रोला व ऑटो की टक्कर में दो जने घायल हो गए।पुलिस के अनुसार कांडला हाईवे पर कोयला से भरा एक ट्रोला सिंदरथ से सिरोही की तरफ जा रहा था। यहां वीर भगवान मंदिर […]

Google source verification

कांडला हाईवे पर वीर भगवान मंदिर के पास हुआ हादसा

सिरोही@पत्रिका. सिरोही-कांडला हाईवे स्थित वीर भगवान मंदिर के पास मंगलवार को एक ट्रोला व ऑटो की टक्कर में दो जने घायल हो गए।पुलिस के अनुसार कांडला हाईवे पर कोयला से भरा एक ट्रोला सिंदरथ से सिरोही की तरफ जा रहा था। यहां वीर भगवान मंदिर के पास पहुंचते ही ट्रोला व ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहन पटल गए। ट्रोला के सडक़ पर पलटने से उसमें भरा कोयले का बुरादा सडक़ पर बिखर गया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और सडक़ से कोयला का बुरादा साफ करवाया। तब जाकर यातायात को सुचारू किया गया।