
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को गांधीनगर के निकट कोबा स्थित श्री महावीर जैन आराधना केंद्र में चातुर्मास के लिए पधारे जैनाचार्य पद्मसागरसूरीश्वर के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कोबा में यह केंद्र इनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में कार्यरत हुआ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव मात्र का अंतिम लक्ष्य तो प्रभु प्राप्ति का ही होता है। इसका मार्ग संत शक्ति के आशीर्वाद और उनके व्याख्यान श्रवण से और अधिक आसान हो जाता है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मयंक नायक, गांधीनगर की महापौर मीरा पटेल सहित कई जैनाचार्य व श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।