क्षत्रिय विकास परिषद-गुजरात की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। शहरर के इसनपुर में हुई इस बैठक में क्षत्रिय भवन के निर्माण में गति लाने पर जोर दिया गया। परिषद के अध्यक्ष महेशसिंह कुशवाह ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने क्षत्रिय सदस्यों को जोडने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष रामप्रतापसिंह चौहान (जुंगीभाई) ने भवन निर्माण में गति लाने का विश्वास दिलाया। परिषद के महासचिव अशोक सिंह भदौरिया ने संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन समिति के प्रभारियों और संयोजकों की जानकारी दी। साथ ही संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। आगामी समय में मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तिथि तय करने पर चर्चा की गई। क्षत्रिय भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष शिवबहादुरसिंह ने भवन की स्थिति के बारे में जानकारी दी।