16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
Video : नैनवां उपखण्ड के बामनगांव के भावसागर तालाब की पाल में रिसाव, मिट्टी के कट्टों डाले
Play video

Video : नैनवां उपखण्ड के बामनगांव के भावसागर तालाब की पाल में रिसाव, मिट्टी के कट्टों डाले

उपखण्ड के बामनगांव के भावसागर तालाब की पाल में रिसाव होने से गरला पड़ गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी से भरे कट्टे डालकर रिसाव को बंद किया।

Google source verification

नैनवां. नगर पालिका क्षेत्र में गुरुवार तडक़े से ही मानसून की बरसात जारी है। सुबह आठ बजे तक चार इंच से अधिक बरसात हो चुकी थी। उसके बाद शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक बरसात का आंकड़ा सात इंच तक पहुंच चुका था। उसके बाद भी रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी मध्यम दर्जे की बरसात जारी रहा। लगातार हो रही बरसात से शहर के दोनों तालाबों में तीन-तीन फीट पानी की आवक हो चुकी। रात से तेज बारिश होने से गढ़ मैदान में पानी जमा हो जाने तलाई का रूप ले लिनैनवां उपखण्ड के बामनगांव के भावसागर तालाब की पाल में रिसाव, मिट्टी के कट्टों डाले
या। गढ़ में स्थित नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर पानी भर जाने से बच्चों को पानी में होकर ही विद्यालय पहुंचना पड़ा। गढ़ चौक में स्थित पशु चिकित्सालय, आयर्वेदिक चिकित्सालय व एसबीआई बैंक के बाहर पानी भर जाने से पानी मे होकर निकलना पड़ा।

दलेलपुरा की पुलिया टूटी
फूलेता चौकी से दलेलपुरा गांव जाने वाली की पुलिया टूट गई। पुलिया पहले से ही जर्जर अवस्था में थी, जिस पर झींकरा डाल कर काम चलाऊ आवागमन शुरू कर रखा था। शुक्रवार को हुई तेज बरसात से पुलिया टूट जाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। पढऩे जाने वाले नौनिहालों के साथ ही दलेलपुरा, खेरुणा, बागेडा के रहवासी लोग इस पुलिया से गुजरते है।