15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

VIDEO: मौसम विभाग ने बुधवार के बाद बारिश कम होने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने बुधवार के बाद बारिश कम होने का अनुमान जताया

Google source verification

चेन्नई. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में बारिश में कमी आएगी। आरएमसी ने सोमवार को कहा कि 21 अगस्त तक तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के दक्षिणी क्षेत्रों और पश्चिमी घाट के जिलों के लिए पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। कोयम्बत्तूर, नीलगिरि, तिरुपुर, तेनी, दिंडीगुल, तेनकासी, ईरोड, धर्मपुरी, कृष्णगिरि, सेलम और नामक्कल में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

बारिश की गतिविधि होगी धीमी

मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश समुद्र के ऊपर बने एक ट्रफ और एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो रही है। हालांकि, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय चक्रवात केंद्र के निदेशक सेंथमारैकनन ने एक बयान में कहा कि बुधवार से दक्षिण और पश्चिमी घाट के इलाकों में बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है क्योंकि समुद्र पर बने सिस्टम के कमजोर होने की संभावना है।