8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
पानी ने 50 घंटे में तय किया 58 किमी का सफर
Play video

पानी ने 50 घंटे में तय किया 58 किमी का सफर

भीलवाड़ा

•

image

Akash Mathur

•

Updated: 10 Sep 2024, 10:16 PM IST

भीलवाड़ा. मातृकुंडिया बांध से मेजा फीडर में छोड़ा पानी मंगलवार दोपहर मेजा बांध पहुंच गया। फीडर के पानी ने 50 घंटे का सफर तय किया। खुशी की बात यह है कि बांध का गेज 24 फीट पार हो गया है। फीडर का पानी पहुंचने के बाद गेज और चढ़ेगा। बांध भरने की उम्मीद तेज हो गई है।

मातृकुंडिया बांध के लबालब होने पर रविवार दोपहर फीडर में पानी छोड़ा गया था। फीडर का 1.10 मीटर तक गेट खोल रखा है। करीब 58 किमी का सफर तय कर पानी पहुंचा है। रास्ते में दो तालाब फूटने से उसका पानी भी फीडर में आया। इससे पानी रफ्तार पर रहा। रास्ते के तालाब और एनीकट पहले से लबालब होने का भी फायदा मिला है। इससे पानी बीच में ब्रेक नहीं हुआ। लड़की बांध से भी मेजा में पानी आ रहा है। लड़की बांध की चादर से पूर्व मेजा बांध का गेज 11.80 फीट था। लड़की बांध की चादर 26 अगस्त को चली थी।