वेस्टर्न जोन के बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कैटेगरी में इंदौर फर्स्टइंदौर। स्वच्छता की रैंकिंग के बाद अब इंदौर ने जल संरक्षण की तरफ कदम बढ़ाए हैं। पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत वेस्टर्न जोन में इंदौर बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कैटेगरी में पहले स्थान पर रहा है। इसके लिए मंगलवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह,निगम आयुक्त शिवम वर्मा और जिला पंचायत सीईओ सिद्दार्थ जैन को पुरस्कार से नवाजा। यह पुरस्कार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए किए गए संयुक्त कार्यो पर दिया गया है।
9 श्रेणी में 38 विजेता घोषितजल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए 9 श्रेणियों में 38 विजेताओं की घोषणा की है, इनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, जिला, ग्राम पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय, स्कूल या कॉलेज, उद्योग, जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल या कॉलेज के अलावा) और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज शामिल हैं।इन कार्य पर दिल्ली में थपथपाई पीठ-सूक्ष्म सिंचाई सिस्टम में ड्रिप इरिगेशन के लिए 323 हेक्टेयर और स्प्रिंकलर के लिए 1380 हेक्टेयर का विस्तार।
-नगर निगम क्षेत्र में 1.14 लाख आवासीय इकाइयों पर रूफ रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम। ग्रामीण क्षेत्र में 1400 शासकीय भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम।-परंपरागत जल संरचनाओं का गहरीकरण, 22 अमृत सरोवर का विस्तार, 25 तालाबों का क्षेत्रफल बढ़ाया।
-सामुदायिक और निजी फलोद्यान में 3 लाख पौधे मनरेगा से लगाए गए।
– सभी 334 ग्राम पंचायतों का वाटर बजट तैयार।-भूजल रिचार्ज के लिए सूक्ष्म जल संग्रहण संरचनाओं के तहत 419 फॉर्म पोंड, 101 अमृत सरोवर, 185 डग आउट पॉड का निर्माण
-बामनिया कुंड, मेहंदी कुंड, पातालपानी प्राकृतिक झरनों के अपस्ट्रीम क्षेत्र में वाटरशेड का विकास