24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
‘आम जनता को दे नहीं पा रहे पानी-ड्रेनेज की सुविधा और निगम हो रहा करोड़ों का भ्रष्टाचार’
Play video

‘आम जनता को दे नहीं पा रहे पानी-ड्रेनेज की सुविधा और निगम हो रहा करोड़ों का भ्रष्टाचार’

फर्जी बिल घोटाले पर कांग्रेस मुखर, संभागायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन- पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा हुए शामिल
Google source verification

इंदौर. नगर निगम में हाल ही में उजागर हुए एक और फर्जी बिल घोटाले पर कांग्रेस मुखर हो गई है। कांग्रेस पार्षद दल ने बुधवार सुबह 10 बजे को भ्रष्टाचार के खिलाफ संभागायुक्त कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, पार्षद शामिल हुए। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने महापौर को लेकर कहा कि वह एक्सीडेंटल मेयर हैं, उन्हें एबीसीडी भी नहीं मालूम है। प्रदर्शन में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया था।दरअसल नगर निगम में एक साल से कथित फर्जी बिल घोटाला चल रहा है। पहले करीब 100 करोड़ का फर्जीवाड़ा और अब हाल ही में 11 करोड़ का एक और बिल घोटाला उजागर हुआ। पुलिस ने इसमें केस दर्ज किया है।भार्गव एक्सीडेंटल मेयर : वर्मा

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एक्सीडेंटल मेयर हैं। एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि न खाऊंगा न खाने दूंगा, लेकिन मैं कहता हूं कि एक बार इंदौर आकर तो देखो, यहां क्या स्थिति है। आम जनता के लिए पानी, ड्रेनेज की सुविधा नहीं है और ड्रेनेज विभाग में करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है। काम किए बिना ही सांठगांठ से अफसर ठेकेदारों के बिल पास कर देते हैं।