15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री शाह का पुतला, जमकर की नारेबाजी
Play video

महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री शाह का पुतला, जमकर की नारेबाजी

इंदौर. सेना अधिकारी सौफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए बयान का चौतरफा विरोध हो रहा है। बुधवार को इंदौर में शहर महिला कांग्रेस ने रीगल तिराहे पर जमकर विरोध जताया। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने मंत्री का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की है। बड़ी संख्या […]

Google source verification

इंदौर. सेना अधिकारी सौफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए बयान का चौतरफा विरोध हो रहा है। बुधवार को इंदौर में शहर महिला कांग्रेस ने रीगल तिराहे पर जमकर विरोध जताया। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने मंत्री का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की है। बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी नेता-कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सोनिला ने कहा, सेना की महिला अधिकारियों के सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री शाह का यह बयान केवल एक महिला पर नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों और वीर सैनिकों के मान-सम्मान पर हमला है। यह बयान दर्शाता है कि भाजपा की कथित ‘नारी सम्मान’ नीति केवल एक ढोंग है। नारी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले नेता को मंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, बादशाह मिमरोट, गजेंद्र वर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, पुखराज राठौर, शशि हाड़ा, मोना बेथेरा, मंजू शर्मा, कविता शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।