इंदौर में केवल ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं और भी कई जगहे हैं, जो पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। कमला नेहरु पार्क जहां शहर का चिडिय़ाघर बना हुआ है। यह प्रसिद्ध स्थल है। यह पार्र्क 4000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। स्थानीय लोग इस पार्क को चिडिय़ा घर भी कहते है। इस पार्क की खासियत है कि यह पार्क प्राकृतिक रूप से बना हुआ है। इसके एक तरफ खान नदी बहती है। पार्क के अंदर, पक्षियों और जानवरों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हंै। यहां के चिडिय़ाघर में सफेद बाघिन और उसके शावक के लिए विशेष परिस्थियां बनाई गई है ताकि वह आराम जंगल की तरह यहां रह सकें। पर्यटक यहां पर टट्टृ की सवारी, हाथी की सवारी और ऊंट की सवारी भी कर सकते हंै। यह सवारियां पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती हैं। पार्क में बच्चे अच्छे से खेल सकेें इसलिए यहां मनोरंजन का क्षेत्र भी बनाया गया है। यहां कई छोटे- छोटे झूले और संद बगीचा भी है।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
