Mining Dues : राजस्थान में खान विभाग को सालाना 9 से 10 हजार करोड़ रुपए का राजस्व मिल रहा है, लेकिन न्यायालयीन मामलों में 3420.97 करोड़ रुपए का राजस्व अटक गया है। इनमें आठ मामले ऐसे हैं, जिनमें न्यायालय की कोई रोक नहीं होने के बावजूद 804.25 करोड़ रुपए की राशि नहीं वूसली जा रही। जबकि राज्य सरकार की फिलहाल वित्तीय स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं है।
अब 804.25 करोड़ रुपए के बकाया राजस्व की जल्द वसूली को लेकर खान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा को विभाग के निदेशक को पत्र लिखना पड़ा। 6 अक्टूबर को जारी निर्देश में संबंधित अधिकारियों को वसूली करने और हर महीने प्रगति रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। इन आठ मामलों में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के दो प्रकरणों में ही 668 करोड़ रुपए की राशि बकाया का जिक्र है। सवाल है कि जब वसूली पर न्यायालय की रोक नहीं, तो कार्रवाई अब तक कहां अटकी रही, जिम्मेदार कौन।