पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके पति और वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ मारपीट की। उन्होंने अतर सिंह भड़ाना को गोली लगने की बात भी कही। हालांकि, घटना में गोली लगने और हमले में शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। क्रशर पर काम करने वाले 20 से 25 लोगों में से कितने घायल हुए, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी।