19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
सराफा चौपाटी पर नम्बर के आधार पर लगेगी दुकानें, निगम ने नम्बर की तख्ती देकर अन्दर जाने दिए ठेले
Play video

सराफा चौपाटी पर नम्बर के आधार पर लगेगी दुकानें, निगम ने नम्बर की तख्ती देकर अन्दर जाने दिए ठेले

-शुक्रवार को भी नगर निगम और पुलिस की टीम चौपाटी लगने के समय पर रहे अलर्ट, -09:30 के बाद ही आए दुकानदार, तभी मिला चौपाटी में प्रवेश

Google source verification

इंदौर, शुक्रवार को सराफा चौपाटी अपने नए अंदाज में ही लगी, यहां सीमित उन्हीं दुकानों को लगने दिया गया जिनका रजिस्टर्ड सूची में नाम शामिल था। गुरुवार की तर्ज पर ही शुक्रवार को यहां रात के वक़्त रिमूवल विभाग की टीम पहले से तैनात हो गई थी। और उन्हें ठेले और दुकान वालों को अंदर जाने दिया गया जिनका नाम उसमे शामिल था। हर रजिस्टर्ड दुकान का एक रजिस्ट्रेशन नम्बर उन्हें दिया गया। और उसकी तख्ती भी दुकानों पर लगाई। इससे उनकी पहचान हो सकेगी , ताकि इसके अलावा और अन्य दुकानें नहीं लग सके।

मालूम हो कि अब तक सराफा में सैकड़ो दुकानें लग रही थी, लेकिन सोना चांदी व्यापारियों ने तो चौपाटी का ही विरोध किया था। इसके बाद कमेटी ने एक सूची बनाकर यहां सिर्फ 69 दुकानों का रजिस्ट्रेशन किया और इसी आधार पर गुरुवार से चौपाटी पर दुकानें लगाने की घोषणा की। गुरुवार को गैर रजिस्ट्रेशन दुकानदारों को अन्दर जाने से रोक दिया था जिसके बाद उन्होंने जमकर इसका विरोध किया। अंदेशा था कि शुक्रवार को भी इसका विरोध हो सकता है। इसको लेकर नगर निगम और पुलिस की टीम अलर्ट पर रही। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने सभी दुकानदारों को रजिस्टर्ड नम्बर के आधार पर तख्ती दी गई और निर्देश दिए कि इसे लगाना जरूरी होगा। नगर निगम की ओर से दावा है कि यहां पुरानी और पारम्परिक दुकानें ही लगेगी, जबकि जिन्हें यहां से हटाया गया है उन्हें नए स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।