अमेरिका के श्रम विभाग ने 8 अक्टूबर को माइक्रोसॉफ्ट, एडोबी, कॉग्निजेंट, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), विप्रो, एचसीएल और कैपजेमिनी को रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड प्रक्रिया से जुड़े PERM कार्यक्रम से निलंबित करने की घोषणा की थी। विभाग ने जांच का हवाला देते हुए इन कंपनियों से जुड़े नए आवेदनों को स्वीकार करने और लंबित आवेदनों की प्रक्रिया रोकने की बात कही। यह कार्रवाई आरोपों और जांच के आधार पर की गई है, इसे किसी कंपनी के खिलाफ आरोप साबित होने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।